फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां खेत में फसल नहीं तैयार हाेती थी शराब, फिर पूरे प्रदेश में हाेती थी सप्लाई

Sun, 14 Jan 2018 11:38 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 6
डेमो पिक
खेत में हर तरह की फसल उगाई जाती है यह ताे सभी काे पता है पर क्या क‌िसी काे पता है क‌ि खेत में शराब भी पैदा हाेती है। जनाब ये बात हम नहीं कह रहे हैं। यूपी के उन्नाव ज‌िले में एक खेत में शराब फैक्ट्री में म‌िलावटी शराब तैयार करके पूरे प्रदेश में भेजी जाती थी। पुल‌िस ने इस शराब फैक्ट्री का भांडा फाेड़ा है। 
 
विज्ञापन

2 of 6
डेमो पिक
उन्नाव के माखी थानाक्षेत्र के खुमानखेड़ा गांव निवासी रामधनी तिवारी के खेत में पड़ी झोपड़ी में काफी समय से मिलावटी शराब बनाने का धंधा चल रहा था। यहां बनी शराब भदनी गांव निवासी सरोज सिंह के ढाबे से सप्लाई होती थी। दो कारों और एक बाइक से शराब की सप्लाई की जाती थी। खेत मालिक को हर महीने दस हजार रुपये किराया मिलता था।
 
विज्ञापन

3 of 6
डेमो पिक
ढाबा संचालक इस अवैध कारोबार में हिस्सेदार था। एथाइल अल्कोहल, कलर केमिकल व पानी के मिश्रण से शराब तैयार होती थी। शीशियों पर ब्रांडेड कंपनियों के रैपर लगाकर बिक्री की जाती थी। पुलिस टीम ने 12 पेटी विंडीज ब्रांड के 540 पौव्वा, 3285 खुले व बंद पाउच, दो ड्रम मिलावटी शराब, दो ड्रमों में 80 लीटर एथाइल अल्कोहल,  2500 प्लास्टिक की खाली शीशी और विंडीज ब्रांड के रैपर बरामद किए हैं।
 
 

4 of 6
डेमो पिक
आरोपियों के पास से तीन तमंचा और 12 कारतूस भी मिले हैं। पुलिस के मुताबिक इस शराब की सप्लाई हरदोई, संडीला, कानपुर देहात, कन्नौज, लखनऊ, फतेहपुर और रायबरेली सहित अन्य जिलों को आपूर्ति होती थी। मौके से एथाइल अल्कोहल, स्प्रिट, कलर केमिकल के साथ ही भारी मात्रा में नामी कंपनियों के डुप्लीकेट रैपर व उपकरण मिले हैं। कारोबारी मिलावटी शराब आसपास के जिलों में सप्लाई करते थे।
 
विज्ञापन

5 of 6
डेमो पिक
मिलावटी शराब के कारोबार में पुलिस ने शहर के शराब मिल निवासी मुकेश पासी, फतेहपुर चौरासी के उरहनखेड़ा निवासी सुधीर सिंह, हिंदूपुर निवासी विनोद कुमार निषाद, गांधीनगर के विजयदीप, औरास के रामपुर गड़ौहा निवासी अखिलेश, व पंकज, माखी थाना के भदनी गांव निवासी सरोज सिंह के अलावा कन्नौज जिले के मड़हरपुर निवासी मुईद सिद्दीकी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
डेमो पिक
कानपुर के थाना शिवराजपुर के तारापती निवादा के श्याम सविता, सीतापुर के सधना थाने के गांव नई गढ़ी निवासी सुरेंद्र पासी, कानपुर नगर के मंधना निवासी सुधीर कुमार, केपी और रामजी गुप्ता को गिरफ्तार किया है। माखी के मझखोरिया गांव निवासी रामधनी, टेनई गांव के शिवबरन सिंह व सीतापुर जिले के नई गढ़ी निवासी नरेश पासी फरार हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें