चित्रकूट जिले के शबरी जलप्रपात में एक परिवार के तीन रिश्ते में भाइयों की नहाते समय डूबने से मौत हो गई है। जबकि चौथे युवक को सकुशल बचा लिया गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार नहाने के दौरान सेल्फी लेते समय संतुलन बिगड़ने से एक युवक गिरा फिर उसे बचाने में तीनों डूब गये।
रविवार को लॉकडाउन होने से व्यापारी परिवार के युवक जो आपस में रिश्ते में भाई थे। मानिकपुर क्षेत्र के शबरी प्रपात पर्यटक स्थान पर मनोरंजन के लिए आए थे। उन्हें क्या मालूम कि जरा सी गलती से मौत के गाल में समा जायेंगे। बताया जा रहा है एक युवक स्नान करते समय मोबाइल से सेल्फी ले रहा था।
उसी दौरान उसका पैर फिसल गया। जिसको बचाने के चक्कर में अन्य युवक बचाने की कोशिश की पर गहरा पानी होने के कारण डूब गये। जंगल में शबरी प्रपात बना होने से स्थानीय निवासी भी उस स्थान पर नहीं रहते जो कि डूबे युवकों को बचा सके।
शबरी जल प्रपात के आसपास पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए कई कार्य कराए गए हैं। बारिश के दिनों में गहरे व तेज बहाव में लोगों को नहाने के लिए मना किया जाता है, लेकिन उत्साह में कुछ लोग लापरवाही करते हैं।- कैलाश प्रकाश (डीएफओ)