चित्रकूट जिला जेल में चप्पे चप्पे पर तैनात है पुलिस
- फोटो : amar ujala
पूरे मामले की जांच के लिए कमेटी गठित कर दी गई है। गोलीबारी में मारे गए मुकीम काला और मेराजुद्दीन शातिर अपराधी थे। उन पर गोली चलाने वाला अंशुल दीक्षित भी नामी अपराधी था। गोली चलने की सूचना पर पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई थी। पिस्टल लेकर पांच बंदियों को अपने घेरे में रखकर धमकी दे रहे अंशुल दीक्षित को आत्मसमर्पण के लिए पुलिस ने कहा, लेकिन वह नहीं माना और पुलिस टीम पर भी फायरिंग की।