फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदियों, तालाबों और सरोवरों के किनारे पहुंचीं व्रती महिलाएं, अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य

Sat, 02 Nov 2019 06:42 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 12
गंगा तट पर छठ पूजा करतीं व्रती महिलाएं एवं जुटी भीड़।। - फोटो : अमर उजाला
लोक आस्था का महापर्व छठ शुक्रवार को खरना के साथ शुरू हो गया। आज शनिवार को व्रती महिलाएं छठपूजा के लिए विभिन्न नदियों, तालाबों और सरोवरों के किनारे पहुंचीं। जहां वह विधि विधान से पूजा के बाद अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दीं। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...
विज्ञापन

2 of 12
सूर्य को अर्घ्य देने के लिए आस्था का रेला गंगा घाट और सरोवर के किनारे उमड़ पड़ा। - फोटो : अमर उजाला
कुछ महिला और पुरुष आस्था के अनुसार घुटनों के बल चलते हुए नदियों, तालाबों और सरोवरों के किनारे पहुंचे। वाराणसी में इससे पहले छठ मइया के स्वागत के लिए घरों में रंगोली बनाई गई। लोगों ने रंगीन झालरों से घर आंगन को सजाया। सूर्यभक्ति में सराबोर व्रतियों ने गोधूली बेला में प्रसाद बनाकर खरना किया।

विज्ञापन

3 of 12
छठ पूजा करतीं व्रती महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
खरना के साथ ही व्रतियों का 36 घंटे तक का अखंड निर्जला उपवास शुरू हो गया। शुक्रवार को गंगा घाटों पर बड़ी संख्या में व्रतियों ने अपनी वेदियों पर दीपदान किया। जिसके बाद व्रती स्नान कर मिट्टी के बने चूल्हे में आम की लकड़ी जलाकर गुड़ में बनी खीर और रोटी बनाकर भगवान भास्कर की पूजा कर भोग लगाया।

4 of 12
सुरक्षा के मद्देनजर मौजूद पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
शनिवार को  व्रती महिलाओं ने डूबते सूरज को पहला अर्घ्य दिया। दोपहर से ही राजघाट, खिड़किया घाट, प्रह्लाद घाट, गायघाट, गोलाघाट, ब्रह्मा घाट, पंचगंगा घाट पर व्रर्ती महिलाओं और आस्थावानों की भीड़ लगी हुई थी। शाम के वक्त महिलाओं ने भगवान भास्कर को गंगा में खड़े होकर अर्घ्य देकर अपने परिवार के कल्याण की कामना किया।
विज्ञापन

5 of 12
दशाश्वमेघ घाट पर महिला अपने पुत्र के साथ अर्घ्य देती हुई । - फोटो : अमर उजाला
वहीं शहर के कुंड और तालाबों पर भी डाला छठ के महापर्व पर डूबते हुए सूर्य देव को अर्घ्य दिया गया। लाट भैरव पोखरा, ईश्वरगंगी पोखरा और पियरिया पोखरा भी छठ पूजा के लिए आस्थावानों की भीड़ लगी हुई थी। अर्घ्य देने के साथ ही व्रती महिलाओं ने छठ माता की स्तुति और गीत गाए। गंगा किनारे देर शाम तक लोग अपने परिवार के साथ पूजन अर्चन कर रहे थे।
विज्ञापन

6 of 12
दशास्वमेध घाट पर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्ध्य देने के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ । - फोटो : अमर उजाला
छठ महापर्व के तीसरे दिन गंगा घाटों, कुंडो, सरोवरों पर लोक उत्सव की अनोखी छटा बिखर रही है। छठ माता से घर-परिवार से लेकर नैहर, ससुराल और राष्ट्र, समाज तक के मंगल की कामना की जा रही है। व्रती महिलाओं में किसी ने बेटी के लिए योग्य वर मिलने तो किसी ने पति की नौकरी के लिए व्रत का संकल्प लिया है।
विज्ञापन

7 of 12
गंगा तट पर छठ पूजा को जुटी भीड़।। - फोटो : अमर उजाला
घाट पर बनी वेदियों पर शनिवार को ईख से मंडप सजाकर दीप जलाए गए। जिसके बाद व्रती महिलाएं पानी में खड़े होकर डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर मंगल की कामना कीं। बच्चे और युवा फोटो लेते, वीडियो बनाते और सेल्फी लेते दिखे।

वीडियो कॉलिंग से जुड़ा अमेरिका

8 of 12
घुटनों के बल चलकर घाट पर जाता श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला
 अमेरिका में रहने वाले नुआंव गांव निवासी दिप्तेश और उनकी पत्नी अमेरिका में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। उनके गांव में छठ की पूजा की खूब रौनक है। लेकिन काम के सिलसिले में दोनों छठ व्रत के लिए गांव नहीं आ सके। तो वीडियो कॉल से ही पूरा परिवार छठ के हर रीति-रिवाज से जुड़ गया है। वहीं उनकी दोनों बहनें रितिका पुणे और ऋचा बंगलूरू से इस पूजा से जुड़ गई हैं। 

 

बाजारों में रही रौनक 

9 of 12
छठ पर पूजा करतीं व्रती महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
छठ पर्व को लेकर घरों के साथ बाजारों में भी खूब रौनक रही। फल मंडी से लेकर सूप, दउरा, डलिया की खरीदारी के लिए महिलाएं बाजारों के ओर बढ़ीं। वहीं सिगरा, सुंदरपुर, अस्सी, सोनरपुरा, भैदैनी, चंदुआ सट्टी के साथ अन्य बाजारों में फलों के साथ ईख के दाम आसमान छू रहे है। ईख 50 से 100 रुपये जोड़ा मिल रहा है। 

सोशल मीडिया ने छठ गीतों को बनाया ग्लोबल

10 of 12
छठ पर पूजा करतीं व्रती महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
बिहार की लोक अस्था का महापर्व छठ अब क्षेत्र विशेष तक सीमित नहीं रह गया है। धीरे-धीरे इसकी ग्लोबल पहचान बन रही है। विदेशों से लेकर दूसरे प्रदेशों में रह रहे लोग छठ पर्व के बहाने अपनी मूल संस्कृति को याद करना नहीं भूलते। यूट्यूब और सोशल मीडिया लगातार छठ गीतों व इसकी महत्ता को सुदूर विदेशों तक पहुंचा रहे हैं।


 

11 of 12
छठ पर पूजा करतीं व्रती महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के डीरेका स्थित सूर्य सरोवर पर शनिवार को होने वाली छठ पूजा के मद्देनजर शुक्रवार को हरिद्वार से आये गंगाजल से सरोवर का शुद्धिकरण किया गया। सरोवर के आसपास सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद की गई है। 40 निजी सेवादारों की तैनाती की गई है। सरोवर में प्रवेश के लिए तीन गेट बनाए गए हैं। इन गेट से बिना पास के किसी को भी प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन

12 of 12
पूजा करतीं व्रती महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
पूजा के दौरान एनडीआरएफ की टीम भी मौजूद रहेगी। शनिवार को पूजा कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि देवेंद्र सिंह जंगपांगी प्रमुख मुख्य सामग्री प्रबंधक डीरेका के पूजन से हुआ। छठ पूजा समिति के कमलेश सिंह, महामंत्री अजय कुमार आर, आशीष कुमार, अमित कुमार, गणेश प्रसाद ने बताया कि अर्घ्य देने के लिए नि:शुल्क दूध का इंतजाम किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें