फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घराती बनी चंदौली पुलिस: सिर पर साफा बांधकर किया बरातियों का स्वागत, मुंहबोला भाई बनकर सीओ ने उठाया पूरा खर्च

Sun, 24 Apr 2022 07:05 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
विज्ञापन
1 of 6
शिखा की शादी में चंदौली पुलिस घराती बनी - फोटो : अमर उजाला
यूपी के चंदौली जिले का आवाजापुर गांव शनिवार रात एक अलग तरह की शादी का गवाह बना। इस शादी में चंदौली पुलिस घराती बनी थी। एसपी, सीओ, इंस्पेक्टर और अन्य पुलिसकर्मियों ने भी साफा बांधकर बरातियों का स्वागत किया। मुंहबोली बहन शिखा को जयमाल स्टेज तक अगवानी करके ले गए, फिर आशीर्वाद और उपहार भी दिए। मौका था सीओ अनिरुद्ध सिंह की मुंहबोली बहन शिखा की शादी का।

सकलडीहा विकासखंड के आवाजापुर गांव निवासी विनोद यादव की पुत्री शिखा की शादी बरठी गांव निवासी अवधेश यादव के पुत्र सौरभ यादव से तय थी पर गरीबी की वजह से विनोद को शादी करने में काफी दिक्कत आ रही थी। विनोद को समझ नहीं आ रहा था कि शादी का सामान और खर्च के लिए पैसे कहां से आएंगे। विनोद का दर्द समाजसेवी दुर्गेश सिंह ने सीओ सकलडीहा अनिरुद्ध सिंह को बताया। अनिरुद्ध सिंह ने विनोद से मुलाकात की और कहा कि शिखा मेरी मुंहबोली बहन है, इसकी शादी का पूरा खर्चा खुद उठाऊंगा। नीचे की स्लाइड्स में देखें...
विज्ञापन

2 of 6
शिखा की शादी में चंदौली पुलिस घराती बनी - फोटो : अमर उजाला
शनिवार को शिखा की धूमधाम से शादी हुई। चंदौली पुलिस घराती की भूमिका में थी। खान-पान से लेकर शादी की सभी व्यवस्था सीओ सकलडीहा के निर्देशन में पुलिस ने की। स्थानीय पुलिसकर्मी वर्दी में सिर पर साफा बांधकर माला लिए हुए अतिथियों का स्वागत करते रहे। इस शादी को देखने के लिए भीड़ उमड़ी। 
विज्ञापन

3 of 6
शिखा की शादी में चंदौली पुलिस घराती बनी - फोटो : अमर उजाला
शादी के दौरान वर पक्ष भी काफी खुश दिखा। पिछले करीब एक सप्ताह से आवाजापुर में शादी की तैयारियां चल रही थीं। सिर पर साफा बांधकर विधायक सुशील सिंह और एसपी अंकुर अग्रवाल ने भी शिखा को आशीर्वाद दिया।  

4 of 6
शिखा की शादी में चंदौली पुलिस घराती बनी - फोटो : अमर उजाला
शादी में बलुआ इंस्पेक्टर राजीव सिंह, सकलडीहा इंस्पेक्टर विनोद मिश्रा, धानापुर थानाध्यक्ष सत्येंद्र विक्रम सिंह, धीना थानाध्यक्ष अजीत कुमार सिंह, कंदवा थानाध्यक्ष राजेश सरोज, मुगलसराय इंस्पेक्टर बृजेश तिवारी, अलीनगर इंस्पेक्टर विनय प्रकाश सिंह, एसआई विपिन सिंह, बीडीओ अरुण कुमार पांडेय शामिल रहे।
विज्ञापन

5 of 6
शिखा की शादी में चंदौली पुलिस घराती बनी - फोटो : अमर उजाला
सीओ अनिरुद्ध सिंह की मुंहबोली बहन शिखा की शादी में महिलाओं की पूरी रस्म चंदौली पुलिस की महिला कांस्टेबलों ने निभाई। उन्होंने शिखा को सजाने से लेकर जयमाल मंच तक पहुंचाने तक का पूरा काम किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
शिखा की शादी में चंदौली पुलिस घराती बनी - फोटो : अमर उजाला
चंदौली पुलिस ने ऐसा काम कर दिया है जिसकी चर्चा और चंदौली पुलिस की सराहना चारो तरफ हो रही है। विवाह समारोह में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और वर-वधू को आशीर्वाद देने के साथ ही चंदौली पुलिस इस नेक कार्य के लिए बधाई भी दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें