फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Photos: धनबाद जा रही मालगाड़ी के 20 बोगी बेपटरी, एक पल में इधर उधर बिखरीं बोगियां, 14 ट्रेनों का रूट बदला

Wed, 21 Sep 2022 10:19 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली

सार

पीडीडीयू जंक्शन से 72 बोगी वाली मालगाड़ी धनबाद के लिए चली थी। मालगाड़ी कोयला लेने जा रही थी।
विज्ञापन
1 of 5
मालगाड़ी हुई बेपटरी - फोटो : अमर उजाला
पंडित दीनदयाल उपाध्याय गया रेल रूट पर कुम्हउ रेलवे स्टेशन के समीप बुधवार की सुबह धनबाद जा रही मालगाड़ी के बीस बोगी बेपटरी हो गए। बोगियां दूर तक बिखर गई थी। इससे अप डाउन और रिवर्सल लाइन बाधित हो गई।  इस रूट की ट्रेनें जहां तहा खड़ी हो गईं। 
विज्ञापन

2 of 5
मालगाड़ी - फोटो : अमर उजाला
पीडीडीयू जंक्शन से 72 बोगी वाली मालगाड़ी धनबाद के लिए चली थी। मालगाड़ी कोयला लेने जा रही थी।
विज्ञापन

3 of 5
बेपटरी हुई मालगाड़ी - फोटो : अमर उजाला
ट्रेन फुल स्पीड से सासाराम के पहले कुम्हउ स्टेशन के समीप पहुंची थी की एक बोगी का पहिया टूट गया। इससे मालगाड़ी की बीस बोगियां एक दूसरे पर चढ़ते हुए इधर उधर बिखर गईं।

4 of 5
मालगाड़ी - फोटो : अमर उजाला
रूट बाधित होने से पुरषोत्तम एक्सप्रेस मिर्ज़ापुर, दुरंतो एक्सप्रेस पीडीडीयू जंक्शन पर खड़ी है।  इसी तरह सियालदह अजमेर गया में खड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मालगाड़ी - फोटो : अमर उजाला
सूचना पाकर  पीडीडीयू नगर से रहत और बचाव दल मौके पहुंची। डीआरएम राजेश कुमार पांडेय सहित अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं। अप और डाउन की 14 ट्रेनों का रूट बदला गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें