फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भावुक कर देने वाली तस्वीरें: चंदौली में शहीद जवान की अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, ग्रामीणों ने बरसाए फूल

Thu, 18 May 2023 08:56 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
विज्ञापन
1 of 7
चंदौली के रसिया गांव निवासी असम राइफल्स के जवान आलोक मणिपुर में शहीद - फोटो : अमर उजाला
मणिपुर में नक्सलियों से लोहा लेते शहीद हुए चंदौली के लाल आलोक राव की अंतिम यात्रा में गुरुवार जनसैलाब उमड़ा। आलोक राव अमर रहें और भारत माता की जय के नारे लगते रहे। राजकीय सम्मान के साथ शहीद जवान को अंतिम विदाई दी गई। शहीद के सम्मान में लोगों ने बाइक रैली निकाली और शवयात्रा में शामिल हुए। शहीद जवान को अंतिम विदाई देने के लिए हजारों लोगों की भीड़ उमड़ गई। हर कोई शहीद जवान को एक झलक देखने के लिए बेताब था।
चंदौली के रसिया गांव निवासी असम राइफल्स के जवान आलोक राव (22) मणिपुर में नक्सली हमले में घायल हो गए थे। कमांड हॉस्पिटल कोलकाता में इलाज के दौरान बुधवार को उनका निधन हो गया था। गुरुवार सुबह वाराणसी एयरपोर्ट से दस बजे तिरंगे में लिपटा शहीद का पार्थिव शरीर चकिया सीआरपीएफ सेंटर के पास पहुंचा। वहां पहले से मौजूद हजारों युवाओं ने भारत माता की जय, शहीद आलोक राव अमर रहें... के नारे के साथ शहीद का सम्मान किया।
विज्ञापन

2 of 7
चंदौली के रसिया गांव निवासी असम राइफल्स के जवान आलोक मणिपुर में शहीद - फोटो : अमर उजाला
युवाओं की टोली डीजे पर देशभक्ति गीतों के साथ नारे लगाते हुए करीब 12 किलोमीटर तक पैदल, बाइक और कार से जुलूस के रूप में शहीद जवान के गांव पहुंची। शहीद जवान के अंतिम दर्शन करने के लिए सोनहुल, तिलौरी, सहदुल्लापुर, चकिया और आसपास के गांवों के लोग पहुंचे थे। 
विज्ञापन

3 of 7
चंदौली के रसिया गांव निवासी असम राइफल्स के जवान आलोक मणिपुर में शहीद - फोटो : अमर उजाला
पार्थिव शरीर जिन गांवों से गुजरा, वहां महिलाएं फूट-फूटकर रो रहीं थी। शाम करीब तीन बजे शहीद का पार्थिव शरीर रसिया गांव में पहुंचा तो मां माया देवी की चीत्कार से हर किसी की आंखें नम हो गईं। विलाप करते हुए माया देवी कई बार बेसुध हो गई। परिवार के लोग उन्हें संभालते रहे।

4 of 7
चंदौली के रसिया गांव निवासी असम राइफल्स के जवान आलोक मणिपुर में शहीद - फोटो : अमर उजाला
शहीद के पिता विजय कुमार, भाई अतुल कुमार राव, भाभी प्रीति और बहन वंदना व ज्योति समेत परिवार के अन्य सदस्यों, रिश्तेदारों ने अंतिम दर्शन कर पुष्प चक्र अर्पित किया। 
विज्ञापन

5 of 7
चंदौली के रसिया गांव निवासी असम राइफल्स के जवान आलोक मणिपुर में शहीद - फोटो : अमर उजाला
डीएम निखिल टी फंडे, प्रभारी एसपी सुखराम भारती, स्टांप शुल्क मंत्री रविंद्र जायसवाल, विधायक कैलाश, चकिया चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव, भाजपा जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह, पूर्व विधायक जितेंद्र कुमार,  पूर्व विधायक पूनम सोनकर, सपा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर, प्रभुनारायण यादव आदि ने श्रद्धांजलि अर्पित की। असम राइफल्स के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया।
विज्ञापन

6 of 7
शहीद जवान आलोक कुमार - फोटो : अमर उजाला
चंदौली के लाल आलोक राव के परिजनों की 50 लाख की आर्थिक मदद देने की घोषणा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को की। साथ ही उन्होंने परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने और जिले की एक सड़क का नामकरण शहीद के नाम पर करने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
चंदौली के रसिया गांव निवासी असम राइफल्स के जवान आलोक मणिपुर में शहीद - फोटो : अमर उजाला
मणिपुर में नक्सली मुठभेड़ में शहीद हुए चंदौली के जवान आलोक राव का पार्थिव शरीर बृहस्पतिवार को रसिया गांव पहुंचा। उनकी अंतिम यात्रा में जलसैलाब उमड़ पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें