मौके पर मौजूद ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
सात फरवरी को निकले थे घर से
मूल रूप से छतारी थाना क्षेत्र के गांव समसपुर निवासी प्रहलाद सिंह कलक्ट्रेट से सेवानिवृत्त होने के बाद बुलंदशहर की आवास विकास कॉलोनी में परिवार के साथ रहते थे। वह वर्तमान में अपने गांव के प्रधान भी थे। उनके पुत्र हरवीर सिंह, जो अलीगढ़ जिलाधिकारी कार्यालय में स्टेनो हैं ने बताया कि 7 फरवरी की सुबह उनके पिता गांव जाने की बात कहकर घर से निकले थे। उन्हें रोडवेज बस स्टैंड तक पड़ोस में ही रहने वाले एक युवक ने छोड़ा था लेकिन जब वह देर शाम तक न तो गांव पहुंचे और न ही वापस घर लौटे, तो परिजनों के हाथ-पांव फूल गए। परिजनों ने बुलंदशहर नगर कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। रविवार सुबह शिकारपुर के चित्सौन गांव के पास एक प्लॉट में ग्रामीणों ने शव पड़ा देखा, जिसकी सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उनकी पहचान की। सूचना पर एसपी सिटी शंकर प्रसाद भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और साक्ष्य जुटाए।