फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उसमा बनी शिव भक्त: प्रेमी संग बुर्के में उठाई कांवड़, लोकेंद्र बोला मन्नत हुई पूरी, हमारे हैं दो बच्चे; Video

Sun, 15 Feb 2026 05:24 PM IST
विकास कुमार अमर उजाला नेटवर्क, अनूपशहर

सार

लोकेंद्र मीणा ने बताया कि वे और उसमा पिछले चार वर्षों से लिव-इन संबंध में रह रहे हैं। दोनों ने साथ रहने की मन्नत मांगी थी और पूरी होने पर एक साथ कांवड़ लाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
1 of 5
प्रेमी लोकेंद्र संग उसमा - फोटो : अमर उजाला
सावन की कांवड़ यात्रा के बीच शनिवार देर रात्रि को यूपी के अनूपशहर में आस्था का एक अलग ही दृश्य देखने को मिला। बुर्का पहने 25 वर्षीय उसमा कंधे पर कांवड़ रखे 100 किलोमीटर की पदयात्रा पर निकली हैं। उनके साथ 42 वर्षीय लिव-इन पार्टनर लोकेंद्र मीणा भी हैं। राहगीरों ने रुककर इस दृश्य को देखा, कई लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया।
विज्ञापन

2 of 5
प्रेमी लोकेंद्र संग उसमा - फोटो : अमर उजाला
रबूपूरा की रहने वाली है उसमा
उसमा ने बताया कि वह गौतमबुद्ध नगर जिले के रबूपुरा क्षेत्र की रहने वाली हैं और अपनी इच्छा से कांवड़ लेकर चल रही हैं। उनके जत्थे में रबूपुरा के 15–20 श्रद्धालु शामिल हैं। सभी गंगाजल लेकर निर्धारित शिवालय की ओर बढ़ रहे हैं। यात्रा के दौरान “बोल भोले की बम” और “जय श्रीराम” के जयघोष गूंजते रहे।
विज्ञापन

3 of 5
प्रेमी लोकेंद्र संग उसमा - फोटो : अमर उजाला
दोनों ने मांगी थी साथ रहने की मन्नत
लोकेंद्र मीणा ने बताया कि वे और उसमा पिछले चार वर्षों से लिव-इन संबंध में रह रहे हैं। दोनों ने साथ रहने की मन्नत मांगी थी और पूरी होने पर एक साथ कांवड़ लाने का संकल्प लिया। उनके दो बच्चे हैं-दो साल की परी और आठ महीने की सोनी हैं।

4 of 5
प्रेमी लोकेंद्र संग उसमा - फोटो : अमर उजाला
लोकेंद्र पहले से शादीशुदा
लोकेंद्र की पहले भी शादी हो चुकी है। उन्होंने बताया कि उनकी पहली पत्नी गांव में रहती हैं और उनसे पांच बेटियां हैं। लोकेंद्र और उसमा अलग मकान में रहते हैं। उनके अनुसार, परिवार के स्तर पर किसी प्रकार का विवाद नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कांवड़ लेकर जाती उसमा - फोटो : अमर उजाला
देखें वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें