फोटो देखकर आप भी धोखा खा गए न! ये हेलीकॉप्टर जैसी दिखने वाला वाहन दरअसल एक कार है, जिसे खास रूप से डिजाइन कराया गया है। बिजनौर जनपद के नहटौर थानाक्षेत्र के दबथला निवासी जयवंत सिंह आजाद की हैलिकॉप्टरनुमा कार क्षेत्र में आकर्षण का केंद्र बनी है। इसे शादी विवाह में दुल्हन को लाने के लिये डिजाइन कराया गया है। कार जहां भी जाती है, भीड़ हू-ब-हू हैलिकॉप्टर की तरह दिखने वाली इस कार को देखने के लिए उमड़ पड़ती है।