फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बिजनौर की रचना कपूर को मिलेगा राज्य शिक्षक पुरस्कार, 16 साल गृहस्थी संभालने के बाद बनीं शिक्षिका

Mon, 31 Aug 2026 08:29 PM IST
Pratyush Sharma न्यूज़ नेटवर्क, संवाद एजेंसी, बिजनौर

सार

अपने नवाचारपूर्ण शिक्षण, छात्रों की प्रतिभा को तराशकर उसे बड़े मंच तक पहुंचाने वाली शिक्षिका रचना कपूर को उनके उत्कृष्ट शिक्षण कार्य के लिए जनपद से राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए चुना गया है। वह बिजनौर के हल्दौर विकास क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय नंगली छोईया में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। 
विज्ञापन
1 of 4
रचना कपूर, शिक्षिका - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर शहर के मोहल्ला सोतियान निवासी शिक्षिका रचना कपूर पत्नी संजीव खन्ना शिक्षण कार्य के साथ वह जिला स्तर पर गणित मेंटर और खान एकेडमी के रूप में भी कई वर्षों तक कार्य कर चुकी हैं। उनके विद्यालय का भौतिक परिवेश भी आकर्षक है और यहां विद्यार्थियों की उपस्थिति 90 प्रतिशत से अधिक रहती है। आसपास के क्षेत्रों से भी बच्चे उनके विद्यालय में पढ़ने आते हैं। पिछले वर्ष उनके निर्देशन में एक छात्रा को बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप कुमार ने प्रदेश स्तरीय मीना मंच प्रस्तुति के लिए सम्मानित किया था। खेलों में भी उनके विद्यार्थी मंडल स्तर तक पहुंचे हैं। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा तथा विभिन्न विज्ञान प्रतियोगिताओं में भी विद्यार्थियों ने बेहतर प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन

2 of 4
स्कूली छात्राओं के साथ शिक्षिका रचना कपूर - फोटो : अमर उजाला
शिक्षक दिवस पर मिलेगा पुरस्कार
छात्रों की धाराप्रवाह प्रस्तुति और विभिन्न सामाजिक विषयों पर प्रभावी पैनल डिस्कशन के कारण शिक्षिका रचना कपूर ने जिले में अलग पहचान बनाई है। उन्होंने बताया यह पुरस्कार उन्हें शिक्षक दिवस के दिन मिलेगा।
विज्ञापन

3 of 4
स्कूली छात्राओं के साथ शिक्षिका रचना कपूर - फोटो : अमर उजाला
रचना कपूर का यह रहा प्रेरणादायी संघर्ष
रचना कपूर की शिक्षक बनने की कहानी भी प्रेरणादायी है। वर्ष 1991 में स्नातक करने के बाद उन्होंने करीब 16 वर्षों तक परिवार की विभिन्न जिम्मेदारियां निभाईं। उन्होंने बताया कि अपने पति संजीव खन्ना की प्रेरणा से वर्ष 2007 में बीएड किया और वर्ष 2009 में शिक्षिका के रूप में सेवाएं शुरू कीं। उनका कहना है कि शिक्षक बनने के बाद बच्चों के साथ पूरी ईमानदारी और समर्पण से काम करना ही उनका उद्देश्य रहा।
विज्ञापन

जिले का गौरव बढ़ाने पर दी बधाई- बीएसए
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कसाना ने राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए शिक्षिका रचना कपूर चयन होने पर उन्हें बधाई दी। कहा कि वह शिक्षण के साथ विभागीय निर्देशों का भी पूरी कर्मठता से पालन करती हैं। पुरस्कार के लिए चयनित होकर जिले का गौरव बढ़ाया है। अन्य शिक्षकों को भी उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें