फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्मी स्टाइल में अपहरण: होंडा सिटी में लाल जोड़ा लेकर पहुंची युवती, फिर हथियार के बल पर युवक से की शादी की कोशिश

Fri, 08 Jul 2022 04:45 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
1 of 6
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : amar ujala
आपने अपहरण के मामले तो बहुत सुने होंगे, लेकिन शायद ही ऐसा मामला कभी सुना हो। कोर्ट में तैनात स्टेनोग्राफर ने शादी से इनकार कर दिया तो युवती ने अपने भाई के साथ मिलकर अपहरण की साजिश चल डाली। इसके बाद गुरुवार सुबह होंडा सिटी गाड़ी में आए लोगों ने हथियारों के बल पर युवक का अपहरण कर लिया। यही नहीं युवती के साथ शादी कराने की भी तैयारी शुरू कर दी। लेकिन शादी से पहले ही पुलिस ने नजीबाबाद में आर्य कन्या इंटर कॉलेज के पास से युवक को बरामद कर लिया। इस दौरान पुलिस ने युवती सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

अपहरण के बाद शादी कराने की कोशिश
बिजनौर में सिविल जज जूनियर डिवीजन न्यायालय चांदपुर में तैनात स्टेनोग्राफर अंकुर का गुरुवार सुबह कार सवार लोगों ने अपहरण कर लिया और उनकी हथियारों के बल पर एक युवती के साथ शादी कराने की तैयारी शुरू कर दी। पुलिस ने चार घंटे बाद अंकुर को सकुशल बरामद कर लिया।
विज्ञापन

2 of 6
अंकुर का फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala
एसपी दिनेश सिंह ने बताया कि इस मामले में प्रियंका पुत्री स्व. जगतवीर सिंह निवासी गांव मंडौरा थाना नूरपुर, अंकुल निवासी मुराहट थाना शिवालाकलां, सुमित निवासी मंडौरा को गिरफ्तार किया है। प्रियंका का भाई सचिन, रणवीर और कपिल निवासी मुराहट मौके से फरार हो गए। एसपी ने बताया कि गिरफ्तारी के समय प्रियंका की अंकुर के साथ शादी कराने की तैयारी चल रही थी। बताया जा रहा है कि 14 मई 2021 को प्रियंका के साथ अकुंर की शादी होनी थी। शादी के कार्ड भी छप चुके थे, लेकिन अंकुर की मां की मौत होने की वजह से शादी टल गई। बाद में विवाद हुआ और अंकुर ने शादी को इनकार कर दिया था।
विज्ञापन

3 of 6
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala
दिनदहाड़े अपहरण से भड़का आक्रोश, हड़ताल पर गए अधिवक्ता
सिविल जज जूनियर डिवीजन न्यायालय में तैनात स्टेनोग्राफर का जब अपहरण किया गया, उस समय वह अपने साथी के साथ बाइक से कोर्ट जा रहे थे। चांदपुर में दिन दहाड़े हुई अपहरण करने की इस घटना से पुलिस में हड़कंप मच गया। घटना पर अधिवक्ताओं ने रोष जताया और न्यायिक कार्यों से विरत रहने का निर्णय लिया।

4 of 6
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala
सीनियर बार एसोसिएशन की योगेश त्यागी की अध्यक्षता व नागेंद्र पाल सिंह के संचालन में हुई बैठक में अधिवक्ताओं ने घटना के खुलासे और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। अमरोहा जिले के गांव कड़ापुर निवासी अंकुर कुमार सिविल जज जूनियर डिवीजन न्यायालय चांदपुर में स्टेनोग्राफर के पद पर कार्यरत हैं। वर्तमान में वह सीएचसी स्याऊ के पास अपने साथी प्रदीप कुमार के साथ किराए के मकान में रहते हैं। प्रदीप भी न्यायालय में ही लिपिक हैं। गुरुवार की सुबह अंकुर प्रदीप के साथ बाइक से कमरे से कोर्ट जाने के लिए निकले थे। कमरे से कुछ दूर निकलने के बाद पीछे से आई एक कार से उतरे हथियारबंद लोगों ने बाइक को रुकवा लिया। आरोपियों ने अंकुर को बाइक से खींचकर कार में डाल लिया और फरार हो गए। प्रदीप ने इसकी सूचना कोर्ट में जाकर दी।
विज्ञापन

5 of 6
युवती गिरफ्तार। - फोटो : amar ujala
मौके से शादी का जोड़ा भी बरामद हुआ
स्टेनोग्राफर अंकुर को अपहरण के  बाद नजीबाबाद ले जाया गया, जहां उसकी मंगेतर के साथ आर्यसमाज मंदिर में शादी कराई जानी थी। पुलिस ने मौके से शादी का जोड़ा, घटना में प्रयुक्त कार और दो तमंचे भी बरामद किए हैं। अंकुर शादी के लिए तैयार नहीं होता तो उसकी जान को भी खतरा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : amar ujala
ऐसे पहुंची पुलिस आरोपियों तक
अपहरण के बाद पुलिस की सर्विलांस और स्वाट टीम भी सक्रिय हो गई थी। जहां से अपहरण हुआ वहीं से पुलिस ने सीसीटीवी खंगालने शुरू कर दिए। इससे यह मालूम पड़ता चला गया कि कार किस दिशा में गई है। सीडीआर और लोकेशन के आधार पर पुलिस नजीबाबाद तक पहुंच गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें