फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahapanhayat: भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत ने ईवीएम को आखिर क्यों बताया बीमारी? बोले-EVM तो इनकी 'माैसी' है

Thu, 24 Oct 2024 03:06 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर

सार

भारतीय किसान यूनियन की आज बिजनाैर नुमाइश ग्राउंड में महापंचायत आयोजित की जा रही है। महापंचायत में भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने  किसानों को संबोधित किया। इस दाैरान उन्होंने पत्रकारों से भी बातचीत की।
विज्ञापन
1 of 5
महापंचायत में राकेश टिकैत - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के बिजनाैर में आज भारतीय किसान यूनियन द्वारा प्रदर्शनी मैदान में किसान महापंचायत ओयाजित की जा रही है। पंचायत को संबोधित करने के लिए भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत पहुंचे। यहां उन्होंने किसानों समस्याएं गिनाईं और भाजपा पर जमकर निशाना साधा।
विज्ञापन

किसानाें की समस्याओं को लेकर की जा रही महापंचायत

2 of 5
भाकियू की बिजनाैर में महापंचायत - फोटो : अमर उजाला
बिजनाैर में किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन ने इस महापंचायत का आयोजन किया है। महापंचायत को संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत संबोधित करने पहुंचे।
विज्ञापन

राकेश टिकैत बोले-गन्ना भुगतान नहीं, न रेट सही

3 of 5
भाकियू की बिजनाैर में महापंचायत - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि गन्ने का रेट सही नहीं मिल रहा है, गन्ना भुगतान हुुआ नहीं। भेड़िए और तेंदुए किसानों को खा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ये पंचायतें मीटिंग ही हैं, देश भर में होती रहेंगी।

राकेश टिकैत ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, बोले-ये व्यापारियों की सरकार

4 of 5
भाकियू की बिजनाैर में महापंचायत - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि यहां कहते हैं पेड़ लगाओ, वहां हजारों साल पुराना जंगल काट डाला। ये किसानों की नहीं व्यापारियों की सरकार है। कहा कि किसानों का संघर्ष कड़ा रहेगा, हम लड़ाई लड़ते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

राकेश टिकैत ने EVM को बताया बीमारी

5 of 5
भाकियू की बिजनाैर में महापंचायत - फोटो : अमर उजाला
उपचुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि चुनाव तो बीमारी है। हम तो इससे दूर ही रहते हैं। कहा कि बीमारी तो ईवीएम में है, वोट किसी को भी दो, जीतते ये ही हैं। ईवीएम तो इनकी माैसी है। इन्हें कमाकर ही देगी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें