गंगा मेला
- फोटो : अमर उजाला
गंगा स्नान मेले में चढ़ रहा राजनीति का रंग
मेले में सिर्फ आस्था और उल्लास ही देखने को नहीं रहा, बल्कि इस बार राजनीति का रंग भी चढ़ा हुआ है। यह आगामी चुनाव की वजह से हुआ। दरअसल मेले में कोई रास्ता या चौराहा ऐसा नहीं है, जिस पर नेताओं के होर्डिँग्स और पोस्टर ना टंगे हों।
बिजनौर-चांदपुुर रोड से जैसे ही विदुरकुटी के लिए मुड़ते हैं तो सामने ही स्वागत का गेट नजर आ जाएगा। यहीं से स्वागत होर्डिंग्स की शुरुआत हो गई। इससे आगे चलने पर कदम दर कदम नेताओं के पोस्टर लगे हुए हैं। पोस्टर लगाकर श्रद्धालुओं का स्वागत करने वालों में सभी टिकट के दावेदार हैं। एक भी होर्डिंग्स ऐसा नहीं है, जिसने बिजनौर विधानसभा सीट से टिकट की दावेदारी ना कर रखी हो। दो किलोमीटर लंबा रास्ता तय करने के बाद मेले में भी होर्डिंग्स की भरमार दिखी।