इलाके में फैली दहशत।
- फोटो : amar ujala
मृतका प्रिया शर्मा ने तहरीर देकर पति कमल शर्मा निवासी गांव भटावली मुरादाबाद, सास वर्षा रानी, नंद डोली शर्मा, बिचौलिया विमलेश शर्मा, मुमेरे ससुर ब्रजकिशोर, मुमेरी सास अनीता शर्मा रिपोर्ट दर्ज कराई। आरोप था कि दिसंबर 2017 को शादी होने के बाद से ही दहेज के लिए उत्पीड़न किया जाने लगा। शादी के वक्त दस लाख रुपये का दहेज दिया गया था। बिचौलिया ने झूठ बोलते हुए कमल शर्मा को एक बड़ी कंपनी में प्रबंधक बताते हुए शादी करा दी थी। बिजनौर में स्थित पिता के मकान को बेचकर रुपये लाने की डिमांड की जा रही थी। आरोपी पति अप्राकृतिक संबंध और दोस्तों के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए दवाब बनाता था। विरोध करने पर मारपीट करते हुए पीड़िता को जनवरी 2021 में ससुराल से निकाल दिया गया। दस अगस्त को भी पति समेत चार आरोपियों ने चांदपुर स्थित मकान पर आकर पीड़िता के साथ मारपीट की। इस मामले की रिपोर्ट दर्ज होने के 14 घंटे बाद ही आरोपी ने गोली मारकर पीड़िता की हत्या कर दी।