फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका गांधी के तीखे तेवर, बिजनौर महासभा में उठाए ये बड़े सवाल, नारेबाजी से गूंज उठा मैदान, देखें तस्वीरें

Mon, 15 Feb 2021 07:11 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
1 of 6
बिजनौर महासभा में बोलती प्रियंका गांधी - फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने सोमवार को बिजनौर की धरती से मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। प्रियंका के तीखे तेवर देख किसानों ने जमकर नारेबाजी की। इस दौरान किसानों के नारों से पूरा मैदान गूंज उठा। वहीं किसानों की मांग नहीं सुनने को लेकर उन्होंने सरकार से कहा जिस किसान का आप अपमान कर रहे हैं उसका बेटा सीमा पर आपकी सुरक्षा कर रहा है, आपको उनका अपमान करने का हक नहीं है।
विज्ञापन

2 of 6
मंच पर अन्य नेताओं के साथ प्रियंका गांधी - फोटो : अमर उजाला
कृषि कानूनों का जिक्र करते हुए प्रियंका ने कहा प्रधानमंत्री जी आपने जो यह कानून बनाया है, उससे देश का किसान, इस देश का गरीब संकट में है। वह रो रहा है और अपना अधिकार मांग रहा है। आप उन कानूनों को वापस लेकर रद्द कीजिए। जिन्होंने आपको सत्ता दी है उनका आदर कीजिए, उनको अपमानित मत कीजिए।
विज्ञापन

3 of 6
अन्य नेताओं के साथ मंच पर प्रियंका गांधी - फोटो : अमर उजाला
प्रियंका गांधी ने नवंबर के अंत से जारी किसान आंदोलन के परिप्रेक्ष्य में कहा किसान आपके दरवाजे पर खड़ा है, उसका बेटा आपकी सीमा पर खड़ा है। जिस किसान का आप अपमान कर रहे हैं उसका बेटा सीमा पर आपकी सुरक्षा कर रहा है।

4 of 6
बिजनौर में प्रियंका गांधी की महासभा में उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने सरकार को अहंकारी बताते हुए कहा नेता दो तरह के होते हैं, कुछ ऐसे होते हैं जिन्हें बहुत अहंकार हो जाता है, वह भूल जाते है कि उन्हें सत्ता देने वाला कौन है। देश के इतिहास में बार-बार ऐसा हुआ है, जबकि नेता को अहंकार होने पर देशवासी उसे सबक सिखाते हैं। प्रियंका ने कहा जब देशवासी उसे सबक सिखाते है तब वह शर्मिंदा होता है।
विज्ञापन

5 of 6
मंच से बोलती प्रियंका गांधी - फोटो : अमर उजाला
प्रियंका ने केंद्र सरकार पर जनता से किए गए वादे पूरे नहीं करने का आरोप लगाते हुए कहा कि सात साल में जितने वादे किए सारे तोड़ दिए। इस सरकार ने छोटा व्यापारी और किसानों की कमर तोड़ दी, गरीब की मदद नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मंच से बोलती प्रियंका गांधी - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने केंद्र सरकार पर पूंजीपतियों के लिए काम करने का आरोप लगाया। प्रियंका ने किसानों से कहा मुझे नहीं लगता यह सरकार आपके लिये काम करेगी। उन्होंने कहा मुझे उम्मीद है कि आप पीछे नहीं हटेंगे, आप अपने अधिकारों के लिए लड़ेंगे और इस लड़ाई में कांग्रेस और उसका हर एक कार्यकर्ता आपके साथ है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें