फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान महासभा: प्रियंका गांधी की किसान महासभा में उमड़ी भीड़, कहा- मोदी सरकार में जनता को मिले सिर्फ झूठे वादे

Mon, 15 Feb 2021 03:53 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
1 of 5
किसान महासभा: बिजनौर में प्रियंका गांधी की महासभा में उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने आज उत्तर प्रदेश के बिजनौर शहर में किसान महासभा को संबोधित किया। वहीं महासभा में किसानों की भारी भीड़ जुटी, जिसे देखकर कांग्रेस नेता भी गदगद हो गए। प्रियंका ने मंच से हाथ जोड़कर किसानों, कांग्रेस नेता और कार्तकर्ताओं का अभिवादन किया। 
विज्ञापन

2 of 5
महासभा में जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
प्रियंका गांधी ने कहा केंद्र में अहंकारी सरकार है जो किसानों की नहीं सुन रही है। उन्होंने कहा इस सरकार में शहीद हुए किसानों का भी मजाक उड़ाया जा रहा है। इस सरकार को जनता सबक जरूर सिखाएगी।
विज्ञापन

3 of 5
अन्य नेताओं के साथ मंच पर प्रियंका गांधी - फोटो : अमर उजाला
चांदपुर के रामलीला मैदान में आयोजित किसान महासभा में प्रियंका गांधी ने कहा कि वह भाषण देने नहीं है बल्कि जनता से बातें करने आई हैं। उन्होंने कहा हमारे और जनता के बीच भरोसे का रिश्ता है। इसी भरोसे से लोगों को एहसास होता है कि कोई हमारी आवाज को उठाएगा।

4 of 5
महासभा में जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
प्रियंका गांधी ने भाजपा पर तीखा हमले करते हुए कहा जनता ने दो बार नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाया। लेकिन उन्हें क्या मिला, सिर्फ झूठे वादों के अलावा जनता को कुछ नहीं दिया गया। किसानों का 15000 करोड़ रुपया बकाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मंच पर अन्य नेताओं के साथ प्रियंका गांधी - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनिया घूमने के लिए 16 हजार करोड़ों रुपये के दो हवाई जहाज खरीदे हैं। इतने रुपये में तो किसानों के गन्ने का भुगतान हो जाता। संसद भवन की दुनिया भर में पहचान है उसका सुंदरीकरण के लिए 20 हजार करोड़ रुपये की योजना बनाई है, जबकि इसकी कोई जरूरत नहीं थी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें