डीएफओ ने अन्य अधिकारियों के साथ अमानगढ़ वन रेंज में छापाकर मानकर पांच शिकारियों को गिरफ्तार किया। उधर, कौड़िया और साहनपुर वन रेंज में पकड़े गए दो गुलदार (तेंदुए) पिंजरे में कैद हुए हैं।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
अमानगढ़ वन रेंज से वन अफसरों की टीम ने बाघ का शिकार करने वाले पांच शिकारियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से एक कंकाल बरामद किया है। वह बाघ का है या गुलदार का, इसकी पुष्टि करने के लिए डब्ल्यूआईआई से जांच कराई जा रही है। पांचों आरोपी वन गुर्जर हैं और रिजर्व फॉरेस्ट में भी डेरा बनाकर रह रहे थे।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
छापा मारती टीम।
- फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार रात करीब एक बजे डीएफओ अभिनव राज, एसडीओ ज्ञान सिंह और एसडीओ अंशुमान मित्तल के नेतृत्व में टीम ने अमानगढ़ वन रेंज में छापा मारा। वहां नवीपुर ठेरी और अलीपुर गुरुद्वारा के पास से मो. असलम, शमशेर, शराफत, रुस्तम, अशरफ अली को गिरफ्तार किया है। उन्हें लेकर शनिवार को टीम धामपुर वन रेंज पर पहुंची और दोपहर तक पूछताछ की।
विज्ञापन
3 of 6
कार्रवाई करती वन विभाग की टीम।
- फोटो : अमर उजाला
शनिवार को धामपुर रेंज कार्यालय पर मुख्य वन संरक्षक पीपी सिंह ने बताया कि विभाग को वन्य जीवों के अवशेष की तस्करी की सूचना मिली थी। इसी आधार पर यह कार्रवाई हुई है। पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर बिग कैट का कंकाल मिला है, जिसमें जबड़ा, दांत, हड्डी, नाखून सभी मौजूद हैं। पांचों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा रहा है। खाल कहां गई और कंकाल बाघ या गुलदार है, इसकी पुष्टि करने के लिए डब्ल्यूआईआई से जांच कराई जा रही है।
4 of 6
नजीबाबद के गांव चौकपुरी में खेत में मिले गुलदार के पंजों के निशान।
- फोटो : अमर उजाला
अमानगढ़ टाइगर रिजर्व में कुल 32 बाघ
अमानगढ़ टाईगर रिजर्व फॉरेस्ट हैं। पिछले 15 साल में यहां बाघों की संख्या 12 से बढ़कर 32 तक पहुंच चुकी है। ऐसे में यहां पर शिकारियों का खतरा भी उतना ही बढ़ गया है। अमानगढ़ की सीमा कार्बेट पार्क से लगी है, इसलिए यहां पर हाथी, भालू, गुलदार की चहलकदमी रहती है।
केस में बाघ होने का ही किया है जिक्र
वन विभाग भले ही अभी कंकाल की जांच करने की बात कह रहा है, लेकिन उसके दांत, नाखून और कंकाल की लंबाई, चौड़ाई देखकर उसके बाघ होने का अंदाजा लगाया जा रहा है। शिकारियों के खिलाफ वन विभाग ने अपनी रेंज में जो केस दर्ज किया है, उसमें बाघ होने का ही जिक्र किया है। इसकी वैज्ञानिक पुष्टि कराने के लिए हड्डियों की डब्ल्यूआईआई से जांच कराई जा रही है।
जहां बाघ है, वहां रेड अलर्ट घोषित : मुख्य वन संरक्षक
मुख्य वन संरक्षक पीपी सिंह ने कहा कि जहां-जहां भी बाघ है, वहां शिकारियों को लेकर रेड अलर्ट घोषित है। यह नेटवर्क कहां-कहां फैला है, किन तस्करों के संपर्क में थे, इसकी जांच की जा रही है। जल्द ही पूरा नेटवर्क पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
5 of 6
परमावाला में पिंजरे में कैद गुलदार।
- फोटो : अमर उजाला
कौड़िया और साहनपुर वन रेंज में पकड़े गए दो गुलदार
कौड़िया और साहनपुर वन रेंज में शुक्रवार देर रात दो गुलदार पिंजरों में कैद हो गए। पांच दिन के भीतर तीन गुलदार पिंजरों में कैद होने से वन विभाग और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।
मंडावली के प्रेमपुरी में पकड़ा गया गुलदार।
- फोटो : अमर उजाला
सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और दोनों नर गुलदारों को कब्जे में लेकर कौड़िया रेंज पहुंचाया गया। पकड़े गए गुलदारों का स्वास्थ्य परीक्षण कानपुर चिड़ियाघर के डॉ. नासिर ने किया। परमावाला में पकड़े गए गुलदार की उम्र स्वास्थ्य परीक्षण में तीन से चार साल वजन करीब 70 किलो आंका गया है। दांत पूरे और नुकीले हैं। उधर, प्रेमपुरी में पिंजरे में कैद हुए गुलदार की उम्र सात से आठ वर्ष और वजन करीब 60 किलोग्राम है। गुलदार का एक दांत टूटा और घिसा हुआ है।