माैके पर पहुंचे अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
नदी के पानी से निकलने पर जयसिंह डूबने लगा। ओमप्रकाश व तेजपाल ने उसे बचाने का प्रयास किया तो वे भी डूब गए, जबकि जयपाल व बिरेंद्र पानी से किसी तरह से बाहर आ गए। दोनों ने गांव आकर युवकों के परिजनों सहित अन्य ग्रामीणों को सूचना दी। सभी लोग एकत्र होकर नदी पर पहुंचे और युवकों की तलाश की।
जानकारी मिलने पर जिलेभर के अफसर मौके पर पहुंच गए। स्थानीय और गांव मनोहरवाली के गोताखोर सलमान, दानिश, सद्दाम, काजिम, फैजान व इमरान तीनों की तलाश में जुटे। अग्निशमन व फ्लड यूनिट के गोताखोरों की टीम को बुलाया गया। फ्लड यूनिट भी मोटरबोट के जरिए नदी में तीनों की तलाश में जुटी। आठ घंटे बाद तीनों के शवों को 150 मीटर आगे नदी से निकाला गया।