फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी की दबंगई: पति पर जुल्म की हदें पार, तीन दिन भूखा-प्यासा तड़पता रहा हाशिम, हैरान कर देंगी ये तस्वीरें

Tue, 11 Apr 2023 05:25 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
विज्ञापन
1 of 8
कमरे में कैद पति - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के बिजनौर शहर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। इस घटना के बारे में जानकर शायद आपको यकीन न आए लेकिन, एक व्यक्ति के साथ हकीकत में ऐसा हुआ है। खास बात यह है कि जुल्म करने वाला कोई नहीं बल्कि उसकी पत्नी ही है। पत्नी की इस करतूत के बारे में जिसने भी सुना हैरान रह गया। 

आइए बताते हैं कि पत्नी ने ऐसा क्या किया
एक महिला ने अपने ही पति को तीन दिनों से जंजीरों से बांधकर एक कमरे में कैद किया हुआ था। इस दौरान महिला ने अपने पति को खाना-पानी कुछ नहीं दिया। वह तीन दिनों तक भूखा-प्यासा ही रहा। वहीं, यह मामला उजागर हुआ तो सुर्खियों में आ गया है। अब महिला की करतूत का यह मामला सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

2 of 8
कमरे में कैद पति को छुड़ाने पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पति को तीन दिनों तक रखा भूखा-प्यासा
जनपद के नूरपुर थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने पति को तीन दिनों तक भूखा प्यासा रखा। बताया गया कि पति भूख के लिए तड़पता रहा लेकिन, पत्नी का दिन नहीं पसीजा। अब हर कोई महिला को खरी-कोटी सुना रहा है। 
विज्ञापन

3 of 8
बिजनौर मामला। - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने कराया बंधनमुक्त
वहीं मंगलवार को सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान पीड़ित व्यक्ति को इस हालत देख पुलिस भी दंग रह गई। इसके बाद पुलिस ने बेड़ियां काटीं और उसे बंधनमुक्त कराया। पुलिस ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

4 of 8
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार, जिले के नूरपुर थाना क्षेत्र में मुरादाबाद मार्ग स्थित एक मकान की दूसरी मंजिल पर बने कमरे से किसी व्यक्ति के कराहने की आवाज आई तो राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर जाकर देखा तो मकान की दूसरी मंजिल पर बने कमरे में एक व्यक्ति कमरे की खिड़की पर लेटा था और उसके हाथ-पांव जंजीरों से बंधे थे। पुलिस ने जांच पड़ताल कर व्यक्ति को पानी पिलाया और बेड़ियां काटकर उसे बंधनमुक्त कराया।
विज्ञापन

5 of 8
पुलिस को दी तहरीर - फोटो : अमर उजाला
मोहल्ला रामनगर निवासी मोहम्मद हाशिम मुरादाबाद रोड पर एक अस्पताल चलाता है। उसकी पत्नी आफरीन वहां मरीजों को देखती हैं। मंगलवार को पुलिस को सूचना मिली कि मोहम्मद हाशिम को उसकी पत्नी ने कमरे में कैद कर रखा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरा खुलवाया तो हाशिम वहां जंजीरों से बंधा पड़ा था। पुलिस ने उसे बंधनमुक्त कराकर पीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन

6 of 8
कमरे में कैद पति - फोटो : अमर उजाला
पति ने बयां की दर्दभरी दास्तां
हाशिम ने पुलिस के सामने अपनी दर्दभरी दास्तां बयां की। उसने बताया कि पत्नी ने तीन दिन से जंजीरों से बांधकर कमरे में बंद कर रखा था। इस दौरान उसे खाना-पानी भी नहीं दिया गया। उसने पुलिस को पत्नी आफरीन के खिलाफ तहरीर दी है। थानाध्यक्ष नीरज शर्मा ने बताया कि हाशिम व उसकी पत्नी में काफी दिनों से विवाद चल रहा है। हाशिम व उसकी पत्नी पहले भी कई बार एक दूसरे के खिलाफ शिकायत कर चुके हैं। हाशिम का मेडिकल कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

7 of 8
कमरे में कैद पति - फोटो : अमर उजाला
आफरीन से की थी दूसरी शादी
पुलिस के अनुसार, हाशिम की पहली पत्नी की मौत हो गई थी। इसके बाद हाशिम ने आफरीन से दूसरी शादी की थी। शादी के बाद से ही दोनों में विवाद चला आ रहा है। पड़ोसियों के अनुसार, हाशिम सिविल इंजीनियर है और वह काफी सालों तक कुवैत में नौकरी कर चुका है। उसके पहली पत्नी से भी दो बच्चे हैं।
विज्ञापन

8 of 8
पीड़ित पति - फोटो : अमर उजाला
नौकरी छोड़ने के बाद खोला अस्पताल
हाशिम ने कुवैत में नौकरी छोड़ने के बाद बिजनौर में अस्पताल खोला। वर्तमान में वह इस अस्पताल को चला रहा है। बताया गया कि पहले आफरीन इस अस्पताल में नर्स थी। दोनों के बीच संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है। पुलिस ने आफरीन से बात करने की कोशिश की लेकिन, उससे बात नहीं हो सकी। पुलिस जांच कर रही है, जल्द ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें