बिजनौर में राशन डीलर की हत्या का मामला।
- फोटो : amar ujala
चीखता रहा मोहित, भाग अतुल भाग, पापा को गोली मार दी...
स्वाहेड़ी में हुए हत्याकांड को लेकर शनिवार की दोपहर में एक वीडियो वायरल होने लगी। बताया जा रहा है कि यह वीडियो राशन डीलर देवेंद्र सिंह के बेटे मोहित ने अपने मोबाइल से बनाई थी। इसमें मोहित मोबाइल का कैमरा ऑन करके अपने पिता देवेंद्र सिंह के पास जाने की कोशिश कर रहा था, तभी हत्यारोपी वहां पहुंच जाता है और देवेंद्र सिंह पर फायर झोंक देता है।
इसके बाद वीडियो में मोहित के पीछे भी वह दौड़ता दिख रहा था। जिससे वह जान बचाकर झाड़ियां में छिपता नजर आया। इसके बाद एक और वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें मोहित अपने भाई अतुल को भागने को कह रहा है। इसमें अतुल नजर तो नहीं आ रहा, लेकिन आवाज सुनाई दे रही है कि भाग अतुल भाग, पापा को दो तीन गोली मार दी है। क्या तुझे भी गोली लगी है। इस वीडियो में खेत में पड़ा देवेंद्र सिंह अचेत अवस्था में पड़ा दिखाई दे रहा है। वहीं फायरिंग की आवाज भी आ रही थी।