फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा नेता मर्डर केस: हरिद्वार में खड़ी मिली स्कूटी, प्रेमिका ने बेटे के साथ मिलकर की थी दंपती की हत्या, तस्वीरें

Mon, 14 Mar 2022 09:31 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर

सार

Murder in Bijnor: बिजनौर में सपा नेता और उनकी पत्नी की हत्या कर देने के बाद स्कूटी को हरिद्वार में छोड़ दिया गया। पुलिस ने हरिद्वार की एक पार्किंग से स्कूटी को बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
1 of 6
महिला समेत चार आरोपी गिरफ्तार। - फोटो : amar ujala
बिजनौर में सपा नेता और उनकी पत्नी की हत्या कर देने के बाद स्कूटी को हरिद्वार में छोड़ दिया गया। पुलिस ने हरिद्वार की एक पार्किंग से स्कूटी को बरामद कर लिया है। दरअसल, पुलिस को गुमराह करने के इरादे से हत्याकांड के पांच दिन बाद हरिद्वार में स्कूटी को खड़ा किया गया। 

सोमवार को शहर कोतवाली पुलिस हरिद्वार से स्कूटी को बरामद कर बिजनौर ले आई। यह स्कूटी हरकी पैड़ी के पास दीनदयाल उपाध्याय पार्किंग में खड़ी मिली। पुलिस के अनुसार पार्किंग के ठेकेदार ने उन्हें बताया कि पांच मार्च को एक युवक स्कूटी खड़ी कर गया था जो लौटकर नहीं आया।
विज्ञापन

2 of 6
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala
पार्किंग ठेकेदार के बताए हुलिए के मुताबिक, पुलिस मान रही है कि तुषार ही स्कूटी वहां लेकर गया था। यह भी मालूम हुआ कि तुषार पार्किंग में स्कूटी खड़ी करने गया जबकि, एक महिला बाहर ही उतर गई थी। जिसके बाद यह पुख्ता हो गया है कि रुमा और तुषार ही स्कूटी लेकर हरिद्वार पहुंचे थे। 
विज्ञापन

3 of 6
घर में दबी मिली लाश। - फोटो : amar ujala
बता दें कि 28 फरवरी को शिवलोक कॉलोनी के रहने वाले राजेश अग्रवाल और उनकी पत्नी बबीता उर्फ बबली की हत्या कर दी गई। दोनों के शव हमीदपुर में रुमा ने अपने घर में ही दबा दिए थे। 12 मार्च को पुलिस ने दोनों के शव बरामद कर लिए। मामले में राजेश अग्रवाल की प्रेमिका रही रुमा, उसके बेटे और मुकेश व धीरज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 

4 of 6
मौके पर जुटी भीड़। - फोटो : amar ujala
पुलिस की पूछताछ में रुमा ने कबूल किया था कि स्कूटी को हरिद्वार में ले जाकर खड़ा किया गया, जिससे राजेश अग्रवाल और उनकी पत्नी के उत्तराखंड में जाने की झूठी कहानी पुख्ता हो सके। वहीं पुलिस को गुमराह करने के इरादे से भी ऐसा किया गया। 
विज्ञापन

5 of 6
बिजनौर में डबल मर्डर - फोटो : amar ujala
उधर, राजेश अग्रवाल के मोबाइल सिम को दूसरे मोबाइल में डालकर हल्द्वानी और दूसरी जगहों पर घुमाया गया। वहीं उनकी पत्नी बबीता के मोबाइल को ट्रेन में फेंक दिया गया था, जिससे लोकेशन बदलती रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सपा नेता और पत्नी का फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala
मृतक राजेश अग्रवाल की स्कूटी को हरिद्वार से बरामद कर लिया गया है। वहां एक पार्किंग में स्कूटी खड़ी मिली। स्कूटी बरामद किए जाने को विवेचना में शामिल किया जा रहा है। - राधेश्याम, प्रभारी निरीक्षक, बिजनौर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें