फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मातम में बदली दिवाली की खुशियां: अफसर ने गोली मारकर की खुदखुशी, लाश देख उड़े हर किसी के होश, देखिए तस्वीरें

Wed, 03 Nov 2021 10:06 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
विज्ञापन
1 of 5
अधिकारी ने किया सुसाइड। - फोटो : amar ujala
बिजनौर जनपद के कोतवाली देहात में पशुधन प्रसार अधिकारी ने तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। जिनका गोली लगा शव पशु सेवा केंद्र के आवास में ही पड़ा मिला। पुलिस ने आत्महत्या में केस दर्ज करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम ने मौका-ए-वारदात से नमूने लिए हैं। तमंचे और अन्य जगहों से भी फिंगर प्रिंट के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। 

बुधवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे बरुकी के पशु सेवा केंद्र स्थित आवास पर पशुधन प्रसार अधिकारी सुशील कुमार का गोली लगा शव पड़ा मिला। सुशील कुमार सहारनपुर की पंजाबी कॉलोनी नुमाइश कैंप संत नगर के रहने वाले थे। पिछले तीन सालों से बरुकी में उनकी तैनाती थी। उन्होंने पशु सेवा केंद्र के एक कमरे को ही आवास बना लिया था। उनके साथ प्राइवेट तौर पर काम करने वाले आकाश ने सुबह सुशील को चाय पिलाई। इसके बाद पशुधन प्रसार अधिकारी सुशील ने आकाश को कपड़ों पर ईस्त्री कराने के लिए बाजार में भेज दिया। बाजार जाते वक्त आकाश आवासीय परिसर के मुख्य गेट का ताला लगाकर गया था। आकाश लौटकर केंद्र पर पहुंचा तो सुशील का गोली लगा हुआ शव पड़ा मिला। सूचना मिलने पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन

2 of 5
मौके पर जांच करने पहुंची पुलिस। - फोटो : amar ujala
वहीं एएसपी देहात रामअर्ज और सीओ नगीना सुमित शुक्ला ने घटनास्थल का मुआयना किया। साथ में रहने वाले आकाश से करीब एक घंटा तक पुलिस अफसरों ने जानकारी ली। आकाश की तहरीर पर ही पुलिस ने आत्महत्या का केस दर्ज करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

3 of 5
अफसर के शव को ले जाती पुलिस। - फोटो : amar ujala
फोरेंसिक एक्सपर्ट ने लिए फिंगर प्रिंट के नमूने
भले ही पुलिस पशुधन प्रसार अधिकारी की मौत को आत्महत्या मान रही है, लेकिन जांच सभी पहलुओं पर जारी है। पुलिस की टीम ने फोरेंसिक एक्सपर्ट के पहुंचने से पहले शव को छुआ भी नहीं। तमंचा और मोबाइल भी जस का तस पड़ा रहा। फोरेंसिक एक्सपर्ट की ओर से फिंगर प्रिंट समेत अन्य नमूने लेने के बाद ही पुलिस ने अगली कार्रवाई की। नमूनों को जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेज दिया है।

4 of 5
मौके पर जमा हुई भीड़। - फोटो : amar ujala
बिजनौर में ही रहते हैं सुशील कुमार के पिता
मृतक पशु चिकित्सक सुशील कुमार बेहद मिलनसार व्यक्ति थे। वहां मौजूद प्रत्येक व्यक्ति सुशील कुमार द्वारा आत्महत्या किए जाने पर आश्चर्य व्यक्त कर रहा था। सुशील कुमार के पिता मांगेराम सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी हैं और बिजनौर में ही रहते हैं। घटना की सूचना पर वह बरुकी पहुंचे। सुशील कुमार की पत्नी और उनका पुत्र व पुत्री सहारनपुर में ही रहते हैं। सुशील कुमार के पिता मांगेराम बिजनौर के कई थानों में तैनात रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बिजनौर आत्महत्या मामला। - फोटो : अमर उजाला
पशुधन प्रसार अधिकारी ने सीने में गोली मारकर आत्महत्या की है। आत्महत्या के कारणों और अन्य बिन्दुओं पर भी जांच चल रही है। प्रथम दृष्टया सामने आया है कि पशुधन प्रसार अधिकारी का अपने परिवार से विवाद चल रहा था। - राम अर्ज, एएसपी देहात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें