फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: महिला थाने में हुई प्रेमी युगल की शादी, हर तरफ हो रही पुलिस की सराहना, देखिए तस्वीरें

Thu, 15 Apr 2021 02:54 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर

सार

बिजनौर में महिला थाने में गुरुवार को एक प्रेमी युगल की शादी कराई गई। हर कोई पुलिस की सराहना कर रहा है।
विज्ञापन
1 of 5
बिजनौर में महिला थाने में प्रेमी युगल की शादी कराई गई। - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद में एक महिला थाने में गुरुवार को प्रेमी युगल की शादी कराई गई। पुलिस की पहल की वजह से आपस में नाराज हुआ प्रेमी युगल आज शादी के बंधन में बंध गया है। पुलिस के इस प्रयास की सभी ने सराहना की है।
विज्ञापन

2 of 5
महिला थाने में हुई प्रेमी युगल की शादी। - फोटो : amar ujala
थाना कोतवाली शहर के गांव बाकरपुर गढ़ी निवासी संजय कुमार और गांव चांदपुर नौआबद निवासी सीमा करीब दो साल से हरिद्वार की दवाई बनाने की एक फैक्टरी में काम करते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
शादी कराने के बाद प्रेमी युगल को साथ-साथ भेजा। - फोटो : amar ujala
वहीं साथ काम करते हुए संजय और सीमा एक दूसरे को पसंद करने लगे और दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगे। लेकिन करीब छह महीने पहले दोनों में अनबन हो गई थी और दोनों विवाद के चलते अलग रह रहे थे। 

यह भी पढ़ें: हरियाणा की टीम ने बिजनौर में मारा छापा, लिंग परीक्षण करते पांच रंगे हाथ पकड़े, 15 हजार रुपये बरामद

4 of 5
मामले की जानकारी देते दरोगा। - फोटो : amar ujala
वहीं उनका मामला महिला थाने में तैनात दरोगा रमेश कुमार के सामने पहुंचा। दरोगा रमेश कुमार ने दोनों की काउंसलिंग कराई और दोनों के परिजनों से भी बात की। दोनों के परिवार उनकी शादी के लिए राजी हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
महिला थाने में हुई प्रेमी युगल की शादी। - फोटो : amar ujala
इसके बाद दरोगा रमेश कुमार ने दोनों की गुरुवार को शादी करा दी। इसके बाद संजय और सीमा खुशी खुशी साथ चले गए। वहीं शहर में हर कोई पुलिस की सराहना कर रहा है।

यह भी पढ़ें: खौफ: पश्चिमी यूपी में तेजी से बढ़ रहा कोरोना, एक दिन में मिले 1038 नए मरीज, आठ लोगों की मौत

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें