उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद में एक महिला थाने में गुरुवार को प्रेमी युगल की शादी कराई गई। पुलिस की पहल की वजह से आपस में नाराज हुआ प्रेमी युगल आज शादी के बंधन में बंध गया है। पुलिस के इस प्रयास की सभी ने सराहना की है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
महिला थाने में हुई प्रेमी युगल की शादी।
- फोटो : amar ujala
थाना कोतवाली शहर के गांव बाकरपुर गढ़ी निवासी संजय कुमार और गांव चांदपुर नौआबद निवासी सीमा करीब दो साल से हरिद्वार की दवाई बनाने की एक फैक्टरी में काम करते हैं।
विज्ञापन
3 of 5
शादी कराने के बाद प्रेमी युगल को साथ-साथ भेजा।
- फोटो : amar ujala
वहीं साथ काम करते हुए संजय और सीमा एक दूसरे को पसंद करने लगे और दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगे। लेकिन करीब छह महीने पहले दोनों में अनबन हो गई थी और दोनों विवाद के चलते अलग रह रहे थे।
वहीं उनका मामला महिला थाने में तैनात दरोगा रमेश कुमार के सामने पहुंचा। दरोगा रमेश कुमार ने दोनों की काउंसलिंग कराई और दोनों के परिजनों से भी बात की। दोनों के परिवार उनकी शादी के लिए राजी हो गए।
महिला थाने में हुई प्रेमी युगल की शादी।
- फोटो : amar ujala
इसके बाद दरोगा रमेश कुमार ने दोनों की गुरुवार को शादी करा दी। इसके बाद संजय और सीमा खुशी खुशी साथ चले गए। वहीं शहर में हर कोई पुलिस की सराहना कर रहा है।