यशस्वी जायसवाल की उपलब्धि पर बलिया जिले के सुरियावां में लोगों ने की जमकर आतिशबाजी की और मिठाइयां बांटी। यशस्वी ने भारत और इंग्लैंड के बीच चल रहे टेस्ट मैच में 290 गेदों पर 19 चौके और सात छक्कों की मदद से 209 रनों की पारी खेली।
भारत और इंग्लैंड के बीच विशाखापट्टनम मैदान में चल रहे दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में क्रिकेटर यशस्वी जायसवाल ने दोहरा शतक जमाकर इतिहास रच दिया। यशस्वी ने 290 गेदों पर 19 चौके और सात गगनचुंबी छक्कों की मदद से 209 रनों की पारी खेली। उनके दोहरा शतक जमाते ही उनके गृहनगर भदोही के सुरियावां में जश्न का माहौल छा गया। लोगों ने आतिशबाजी की और एक-दूसरे का मुंह मीठा करा कर जश्न मनाया।
विज्ञापन
2 of 5
bhadohi news
- फोटो : अमर उजाला
जिले में यशस्वी का पूर्व कोचिंग स्थल एनएनएस एकेडमी सहित मेढ़ी मैदान में खिलाड़ियों ने भी मिठाई बांटकर खुशियां बांटी। इंग्लैंड के खिलाफ दोहरा शतक जमाने वाले क्रिकेटर यशस्वी जायसवाल भदोही सुरियावां नगर के रहने वाले हैं। मैच के बाद उनके पिता उपेंद्र जायसवाल की खुशी देखते ही बन रही थी।
विज्ञापन
3 of 5
bhadohi news
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बताया कि शुक्रवार को जब यशस्वी 21 रनों पर खेल रहा था तो उनकी बेटे से बातचीत हुई थी। उन्होंने यशस्वी को संभलकर खेलने की हिदायत दी थी। जिसके बाद यशस्वी ने अपने पिता की सलाह को माना और शानदार दोहरा शतक लगाया। बताया कि यशस्वी टीम इंडिया के लिए रिकॉर्ड बनाते रहे और टीम की जीत में अपना योगदान देते रहे। इससे बड़ी खुशी की बात और कुछ नहीं हो सकती।
4 of 5
bhadohi news
- फोटो : अमर उजाला
यशस्वी की पारी की बदौलत टीम इंडिया ने पहली पाली में 396 रनों का स्कोर बनाया। दूसरी तरफ एनएनएस एकेडमी के कोच आरिफ हुसैन और मैनेजर इसराइल अंसारी ने खुशी जताते हुए कहा कि यशस्वी जिस तरह से खेल रहा है, वह आगे और बेहतर प्रदर्शन करेगा।
क्षेत्र के रमाकांत गुप्ता, विनय चौरसिया, नंदलाल गुप्ता, रामेश्वर प्रसाद ऊमर वैश्य, शेषधऱ गुप्ता, विजय शंकर राय, डॉ. विकास जायसवाल, अवधेश कुमार ऊमर, डॉ. संतोष उमर, डॉ. एमसी गुप्ता, डॉ. राजू गुप्ता, जटाशंकर मौर्य, आशीष सिंह, संजय श्रीवास्तव, अमर सिंह, मूलचंद साहू ने यशस्वी के प्रदर्शन कर पर खुशी व्यक्त की।