फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS: ये धुआं नहीं कोहरा है..दिन में भी लाइट जलाकर चल रहीं गाड़ियां, देखें पूर्वांचल में कोहरे का कहर!

Wed, 27 Dec 2023 10:43 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

कोहरे ने ट्रेनों के स्पीड पर ब्रेक लगा दिया है।  ट्रेने लेट लतीफ होने लगी है। सर्द भरी रात में यात्रियों को ट्रेन के इंतजार में प्लेटफार्म पर ठिठुर कर बितानी पड़ रही है। बुधवार को  को बलिया से गुजरने वाली 12669 चेन्नई -छपरा एक्सप्रेस, 14008 आनंद बिहार टर्मिनल -रक्सौल एक्सप्रेस 2.28 घण्टे, 15716 अजमेर-  किशनगंज एक्सप्रेस 3.20 घंटे, 11061 लोकमान्य तिलक- जयनगर एक्सप्रेस 3.40 घंटे, न्यू दिल्ली- जयनगर एक्सप्रेस 8.21 घंटे, बिलंब से पहुंची। 
विज्ञापन
1 of 5
तस्वीरों में देखें कोहरे का कहर! - फोटो : संवाद
उत्तर प्रदेश में कोहरे ने दस्तक दे दी है। पूर्वांचल में बुधवार की सुबह-सुबह लोगों को घने कोहरे का सामना करना पड़ा। वाराणसी, गाजीपुर-आजमगढ़, भदोही समेत कऊ जिलों में कोहरा इतना घना था कि गाड़ियों को दिन में भी लाइट जलानी पड़ी। गाजीपुर में मीरगंज के गोधना तिराहे पर सुबह एक स्कूल बस को घने कोहरे के कारण रुकना पड़ा। 


 
विज्ञापन

2 of 5
आग सेंकते लोग - फोटो : संवाद
कोहरे के कारण 50 मीटर से ज्यादा नहीं दिखाई दे रहा
आगामी 2-3 दिनों के दौरान सतही स्तर पर मंद गति की पछुआ हवाओं के प्रभाव से गाजीपुर के तापमान में आंशिक गिरावट आने की संभावना है। सुबह के समय पड़ रहे घने से अत्यधिक घने कोहरे का दौर आगे भी जारी रहने के कारण कहीं-कहीं दृश्यता 50 मीटर से भी कम हो जाने की संभावना है।
विज्ञापन

3 of 5
तस्वीरों में देखें कोहरे का कहर! - फोटो : संवाद
हालांकि दिन चढ़ने के साथ ही इसमें सुधार आने तथा धीरे-धीरे छट जाने की संभावना है। 29 दिसंबर से पुनः पुरवा का प्रभाव आने से तापमान में आने वाली गिरावट थम जाने एवं कोहरे के घनत्व में कमी आने की संभावना है।

 

4 of 5
तस्वीरों में देखें कोहरे का कहर! - फोटो : संवाद
कोहरे ने ट्रेनों के स्पीड पर ब्रेक लगा दिया है। ट्रेनें लेट लतीफ होने लगी है। सर्द भरी रात में यात्रियों को ट्रेन के इंतजार में प्लेटफार्म पर ठिठुर कर बितानी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
तस्वीरों में देखें कोहरे का कहर! - फोटो : संवाद
बुधवार को  को बलिया से गुजरने वाली 12669 चेन्नई -छपरा एक्सप्रेस, 14008 आनंद बिहार टर्मिनल -रक्सौल एक्सप्रेस 2.28 घण्टे, 15716 अजमेर-  किशनगंज एक्सप्रेस 3.20 घंटे, 11061 लोकमान्य तिलक- जयनगर एक्सप्रेस 3.40 घंटे, न्यू दिल्ली- जयनगर एक्सप्रेस 8.21 घंटे, बिलंब से पहुंची। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें