फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब सगी बहनें चढ़ गईं पानी की टंकी पर, मौके पर पहुंचा प्रशासनिक अमला, जानें क्या है मामला

Wed, 03 Mar 2021 03:11 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
विज्ञापन
1 of 5
पानी की टंकी पर चढ़ी बहनें। - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब दो सी बहने पानी की टंकी पर चढ़ गईं। इसके बाद मौके पर जुटी सैकड़ों लोगों की भीड़ ने चिल्लाना शुरू कर दिया और दोनों सगी बहनों से नीचे उतरने की गुहार करने लगे। मौके पर प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस भी पहुंच गई। दोनों बहनों को टंकी से नीचे उतारने के लिए किसी तरह अधिकारियों ने मनाया। देखें अगली स्लाइड्स...।
विज्ञापन

2 of 5
दरअसल, मामला जिले के चोरी थाना क्षेत्र के जो भाई पुर ग्राम सभा का है। एक गांव की दो सगी बहनें रेनू(28) और बुढ़िया(30) अपनी जमीन पर कब्जा न मिलने के विरोध में जिला मुख्यालय के पास मौजूद पानी टंकी (वॉटर टैंक) पर चढ़ गईं। हालांकि मामले की जानकारी होने के बाद में मौके पर पहुंचे एसडीएम ज्ञान प्रकाश यादव ने किसी तरह समझा-बुझाकर दोनों को नीचे उतारा।
विज्ञापन

3 of 5
इसके बाद दोनों बहनों ने एसडीएम ज्ञान प्रकाश को बताया कि कई दिनों से वह अपनी जमीन पर कब्जा के लिए मुख्यालय की दौड़ लगा रही हैं। लेकिन इसके बावजूद भी अभी तक किसी भी अधिकारी ने उनकी समस्या का समाधान नहीं किया है।

4 of 5
इसके बाद एसडीएम ने इस मामले की जांच के आदेश देते हुए दोनों बहनों को उनकी जमीन पर कब्जा दिलाने का भरोसा दिलाया। हालांकि दोनों महिलाओं के पानी टंकी से नीचे उतरने के बाद महिला पुलिस उन दोनों को थाने लेकर गई, जहां उनसे पूछताछ की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी नहीं मिला कब्जा
पानी टंकी पर चढ़ीं दोनों महिलाओं के अनुसार, हाई कोर्ट ने उनकी जमीनों पर कब्जा दिलाने का आदेश दिया था। बावजूद इसके अधिकारियों की लापरवाही व उदासीनता के चलते बीते एक साल से वह अपनी जमीन पर कब्जा नहीं कर पाई हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें