फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya: 22 जनवरी को होगा राम मंदिर का उद्घाटन, अब तक इतना हुआ काम, सामने आईं अंदर की अद्भुत तस्वीरें

Mon, 11 Dec 2023 11:50 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उत्तर प्रदेश
विज्ञापन
1 of 9
राम मंदिर के अंदर की तस्वीरें - फोटो : X/@ShriRamTeerth
अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है। 22 जनवरी 2024 को मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होगी। उससे पहले 25 दिसंबर 2023 को ही पहले फेज का काम पूरा हो जाएगा। ऐसे में राम मंदिर में चल रहे काम की तस्वीरें लगातार साझा कर बताया जा रहा है कि आखिर काम कितना और कैसे हो रहा है।
विज्ञापन

2 of 9
राम मंदिर के अंदर की तस्वीरें - फोटो : X/@ShriRamTeerth
श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने हाल ही में गर्भगृह की नई तस्वीरें साझा की थी। अब श्री राम जन्मभूमि मंदिर के अंदर के हिस्से की कुछ सुंदर कलाकृतियां बनाई हैं। जानकारी के लिए बता दें कि राम मंदिर के निर्माण का फाइनल स्टेज चल रहा है। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी शामिल होंगे।
विज्ञापन

3 of 9
गर्भगृह राम मंदिर - फोटो : चंपत राय एक्स
प्रभु श्री रामलला का गर्भ गृह स्थान लगभग तैयार है। हाल ही में लाइटिंग-फिटिंग का कार्य भी पूर्ण कर लिया गया है। अब इसका फिनिशिंग का काम किया जा रहा है। मंदिर के गर्भगृह में रामलला की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने शुक्रवार को मंदिर निर्माण की वर्तमान स्थिति को दर्शाने वाली तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थी।

4 of 9
राम मंदिर - फोटो : अमर उजाला
ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा था कि राम जन्मभूमि मंदिर में भगवान राम के पांच वर्षीय बाल रूप की पत्थर की चार फीट तीन इंच की खड़ी प्रतिमा का निर्माण अयोध्या के तीन तीन स्थानों पर किया जा रहा है। तीन कारीगर इसे तीन अलग-अलग पत्थरों में बना रहे हैं। ये प्रतिमाएं करीब 90 प्रतिशत तैयार हैं।
विज्ञापन

5 of 9
मंदिर के अंदर भगवानों की कलाकृतियां - फोटो : X/@ShriRamTeerth
अयोध्या में कई मंदिरों और आसपास के क्षेत्रों को श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विकसित किया जा रहा है। दरअसल, वाराणसी के मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा के पास ही धर्मार्थ कार्य विभाग के निदेशक का भी प्रभार है। शासन से धर्मार्थ कार्य विभाग को बजट जारी होता है और फिर से यहां से अयोध्या में चल रही परियोजनाओं के लिए दिया जाता है। यहां बता दें कि वर्ष 2020 में धर्मार्थ कार्य निदेशालय का गठन किया गया था और इसका मुख्यालय काशी में ही बनाया गया है। ऐसे में प्रदेश भर में धर्मार्थ कार्य निदेशालय के कामों का बजट काशी से ही जारी किया जा रहा है।
विज्ञापन

6 of 9
राम मंदिर गर्भगृह - फोटो : X/@ChampatRaiVHP
श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने शनिवार को राम मंदिर के गर्भगृह की तस्वीर जारी की। पीएम नरेंद्र मोदी इसी गर्भगृह में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा करेंगे। 400 फीट लंबे और 300 फीट चौड़े गर्भगृह की अद्भुत नक्काशी एक झलक में ही मन मोह लेती है। मंदिर की चौखट पर पहुंचते ही भक्तों को सबसे पहले गज दर्शन होंगे। 
विज्ञापन

7 of 9
राम मंदिर(सांकेतिक) - फोटो : Social media
32 सीढि़यां चढ़कर भक्त गर्भगृह तक पहुंचेंगे। करीब 20 फीट की दूरी से भक्तों को रामलला के दर्शन प्राप्त होंगे। राममंदिर के दरवाजों का निर्माण वैष्णव परंपरा के तहत किए गए हैं। भूतल में कुल 14 दरवाजे लगाए गए हैं। गर्भगृह की फर्श पर संगमरमर के पत्थर बिछाने का काम लगभग पूरा हो चुका है।

8 of 9
Proposed model of Ram Janmabhoomi Mandir - फोटो : पीटीआई
अयोध्या में 22 जनवरी को भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर का उद्धाटन होगा। श्रीराम मंदिर उद्धाटन से पहले पूरे देश में रामचरण पादुका यात्रा निकाली जाएगी। साथ ही सांस्कृतिक झांकियों का भी आयोजन किया जाएगा। 
विज्ञापन

9 of 9
Ram mandir - फोटो : अमर उजाला
प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए राम जन्मभूमि परिसर को सजाने का काम तेज कर दिया गया है। मंदिर निर्माण की गति बढ़ा दी गई है। 3500 मजदूर तीन शिफ्टों में काम कर रहे हैं। मंदिर के भूतल की फर्श का काम अंतिम चरण में पहुंच चुका है। फर्श पर शुभता के प्रतीकों को भी उकेरा जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें