फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly Policeman Death: कमरे में खून से लथपथ मिला सिपाही का शव, सिर में गहरा घाव, पत्नी-बेटी लापता

Thu, 12 Jun 2025 09:55 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

Bareilly Crime News: बरेली में सिपाही मुकेश त्यागी की मौत के मामले में कई तथ्य उलझे हुए हैं। सिपाही की पत्नी और बेटी का कोई सुराग नहीं है। उनका फोन भी बंद है। मृतक के परिजनों ने घटना को लेकर कुछ भी कहने से इंकार कर दिया है। 
विज्ञापन
1 of 6
मुकेश त्यागी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
UP Police Constable Death In Bareilly: बरेली के सुभाषनगर थाना क्षेत्र के मढ़ीनाथ में किराये के मकान में रहने वाला सिपाही मुकेश त्यागी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। बुधवार को उसका शव खून में लथपथ मिला। उसके सिर में गंभीर चोट के निशान थे। सूचना पर एसएसपी अनुराग आर्य, एसपी सिटी मानुष पारीक, सीओ द्वितीय अजय कुमार ने मौका मुआयना किया। फोरेंसिक यूनिट ने भी साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया है। रिपोर्ट आने पर ही मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी। सिपाही की पत्नी और बेटी लापता हैं। उनका फोन भी बंद आ रहा है। पुलिस उनके बारे में भी पता लगा रही है। 

यह भी पढ़ें - दामाद ने दिया ऐसा दर्द: ससुर ने काटी जिसकी हत्या में जेल, वही युवक 15 साल बाद पहुंचा घर, पूछताछ में जुटी पुलिस
विज्ञापन

2 of 6
एसएसपी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि संभल जिले के थाना चंदौसी के मारवाड़ीगंज सेंथल गेट निवासी मुकेश त्यागी 2011 बैच के सिपाही थे। कोतवाली से निलंबन के बाद उनकी तैनाती पुलिस लाइन में थी। मढ़ीनाथ इलाके में वह पत्नी और बच्चों के साथ किराये के मकान में रहते थे। मुकेश शराब पीने के आदी थे और चार जून से ड्यूटी से नदारद चल रहे थे। उनका पत्नी से अक्सर झगड़ा होता रहता था।
विज्ञापन

3 of 6
एसएसपी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को भी पत्नी से विवाद हुआ था। इसके बाद पत्नी और बेटी घर से चले गए थे। शराब पीकर ड्यूटी करने के मामले में मुकेश के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई भी हो चुकी है। एसएसपी ने बताया कि सिपाही के सिर में चोट लगी है। प्रथम दृष्टया जांच में पाया गया है कि उसके गिरने के दौरान सिर दीवार में टकराने से ऐसा हुआ है। पत्नी और बेटी को तलाश किया जा रहा है। परिवार वालों को सूचित किया गया है। सभी पहलुओं पर बारीकी से पड़ताल की जा रही है। 

यह भी पढ़ें - Bareilly News: पत्नी को सऊदी अरब ले जाकर किया उत्पीड़न, मांगे 50 लाख रुपये, पति समेत 11 लोगों पर रिपोर्ट

4 of 6
मौके पर एसएसपी, एसपी सिटी व अन्य अफसर - फोटो : अमर उजाला
पत्नी और बेटी के मोबाइल ऑफ, तलाश में जुटी पुलिस
सिपाही मुकेश त्यागी की मौत के मामले में कई तथ्य उलझाऊ हैं। सिपाही की पत्नी और बेटी का कोई सुराग नहीं है। उनका मोबाइल फोन भी ऑफ आ रहा है। सूचना मिलने के बाद मुकेश के परिवार वाले भी बरेली पहुंच गए। फिलहाल वह भी घटना को लेकर कुछ बोलने से इन्कार कर रहे हैं। मुकेश चार जून से ड्यूटी नहीं जा रहे थे। उनके सिर में गंभीर घाव के साथ हड्डी भी टूटी है। घर में एक दीवार पर भी खून लगा हुआ है। 
विज्ञापन

5 of 6
एसएसपी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि दीवार पर खून के निशान और सिर की चोट आपस में मेल खा रहे हैं। जांच में पति-पत्नी के बीच शराब के कारण अक्सर झगड़े की बात सामने आई है। मुकेश शराब के नशे में खुद ही गिरे और उनका सिर दीवार में टकरा गया या फिर किसी ने उनको धक्का दिया। इन सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सिपाही मुकेश त्यागी का फाइल फोटो, जांच करते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
पत्नी और बेटी से संपर्क नहीं हो पा रहा। कुछ लोगों ने यह भी बताया कि पत्नी और बेटी तीन दिन पहले आखरी बार देखी गई थीं। इस बात की संभावना से भी अधिकारी इन्कार नहीं कर रहे कि मुकेश ने दोस्तों के साथ शराब पी हो और फिर किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ हो। एसएसपी ने बताया कि जांच जारी है। घटना का जल्द खुलासा कर दिया जाएगा। 


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें