फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएसी मैदान में फुटबॉल प्रतियोगिता: IPS अंशिका वर्मा ने किक मारकर किया शुभारंभ, बरेली की टीम ने जीता पहला मैच

Mon, 09 Jun 2025 04:14 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली के पीएसी मैदान में 28वीं अंतर वाहिनी पीएसी पश्चिमी जोन फुटबॉल प्रतियोगिता सोमवार से शुरू हो गई। पहला मैच बरेली और मेरठ की टीमों के बीच हुआ, जिसमें बरेली ने जीत दर्ज की। 
विज्ञापन
1 of 5
खिलाड़ियों से परिचय लेतीं आईपीएस अंशिका वर्मा - फोटो : अमर उजाला
बरेली में 28वीं अंतर वाहिनी पीएसी पश्चिमी जोन फुटबॉल प्रतियोगिता वर्ष 2025 का सोमवार को शुभारंभ हो गया। आयोजन स्थल 8वीं वाहिनी पीएसी बरेली में एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा ने फुटबॉल में किक मारकर प्रतियोगिता का आगाज किया। तीन दिवसीयत प्रतियोगिता का 11 जून को समापन होगा। पहले दिन पहला मैच बरेली की टीम ने जीता है। 

यह भी पढ़ें- UP: बरेली में युवतियों पर बुर्का उतारने का दबाव बनाने वाले चिन्हित, गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही पुलिस

 
विज्ञापन

2 of 5
पीएसी मैदान में फुटबॉल खेलते खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला
पहला मैच 8वीं वाहिनी बरेली और 44वीं वाहिनी मेरठ के बीच हुआ, जिसमें 8वीं वाहिनी पीएसी बरेली ने 6-0 से जीत दर्ज की। प्रथम मैच में 8वीं वाहिनी पीएसी बरेली की ओर से नवीन कुमार ने पहला गोल किया गया।
विज्ञापन

3 of 5
पीएसी मैदान में फुटबॉल खेलते खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला
दूसरा मैच 28वीं वाहिनी इटावा और 47वीं वाहिनी गाजियाबाद के बीच हुआ। इसमें 28वीं वाहिनी पीएसी इटावा ने 5-0 से जीत दर्ज की। तीसरा मैच-49वीं वाहिनी गौतमबुद्धनगर और 43वीं वाहिनी एटा के बीच हुआ जिसमें 43वीं वाहिनी पीएसी एटा ने 4-0 से जीत दर्ज की।
 

4 of 5
खिलाड़ियों से परिचय लेतीं आईपीएस अंशिका वर्मा - फोटो : अमर उजाला
खिलाड़ियों से लिया परिचय
फुटबॉल ग्राउंड पर पहले दिन की प्रतियोगिता का आयोजन सेनानायक 8वीं वाहिनी पीएसी बरेली आकाश तोमर की अध्यक्षता में किया गया। आकाश तोमर के साथ ही एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा ने फुटबाल ग्राउंड पर खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर परिचय प्राप्त किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा ने किया प्रतियोगिता का शुभारंभ - फोटो : अमर उजाला
अंशिका वर्मा ने फुटबॉल में किक मारकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में उद्घोषक का कार्य दलनायक सतीश चंद्र जोशी ने किया। बरेली वाहिनी की टीम के कैप्टन सुरेंद्र प्रसाद थपलियाल के द्वारा शपथ दिलाकर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया। 


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें