फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Lockdown: लखीमपुर खीरी में पसरा सन्नाटा, पैदल घर जा रहे मजदूर गन्ना खाकर भर रहे पेट

Fri, 27 Mar 2020 11:20 AM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
1 of 7
लखीमपुर खीरी में लॉकडाउन - फोटो : अमर उजाला
लॉकडाउन के चौथे दिन शुक्रवार सुबह 8:15 बजे लखीमपुर खीरी के चौपहरा चौराहे पर केवल एक दूध विक्रेता और एक फल का ठेला ही नजर आया। बाइक सवार एक दो लोग सड़कों पर आना-जाना कर रहे थे, लेकिन मेन रोड चौराहे पर सन्नाटा पसरा रहा। 
विज्ञापन

2 of 7
लखीमपुर खीरी में लॉकडाउन - फोटो : अमर उजाला
नवरात्रि पर्व के बावजूद संकटा देवी मंदिर का गेट बंद था, लेकिन यहां कुछ फूल विक्रेता और दो तीन श्रद्धालु जरूर दिखे। गोला रोड से धर्मशाला रोड तक सन्नाटे के बीच कुछ फल विक्रेता खड़े थे। पूछने पर सलीम, रमेश आदि ने बताया की कोरोना के चलते फलों की बिक्री भी रुक गई है।

 
विज्ञापन

3 of 7
लखीमपुर खीरी में लॉकडाउन - फोटो : अमर उजाला
लोग घरों से निकल ही नहीं रहे हैं। फल विक्रेताओं ने बताया कि 9 बजे तक सुबह से बोहनी भी नहीं हुई। इधर सब्जी मंडी में कुछ लोग जमीन पर बैठ कर सब्जी बेचते नजर आए। हालांकि मंडी में डीएम द्वारा निर्धारित दर पर लोग सब्जी लेते देखे गए।
 

4 of 7
लखीमपुर खीरी में लॉकडाउन - फोटो : अमर उजाला
हालांकि लॉकडाउन से गैर जनपदों में आए दिहाड़ी मजदूरों का बुरा हाल है। जिले में काम करने वाले कई लोग अपने घर नहीं जा पा रहे हैं। वहीं बाहरी जनपदों के लोग भी भूख से परेशान हैं। शुक्रवार को लखनऊ दिल्ली रोड पर दिल्ली से पैदल ही आ रहे लोगों के पास खाने-पीने का राशन नहीं होने पर उन्होंने खेत से गन्ना तोड़कर खाना शुरू कर दिया।

 
विज्ञापन

5 of 7
लखीमपुर खीरी में लॉकडाउन - फोटो : अमर उजाला
मैगलगंज हाईवे से पैदल जा रहे इन लोगों का कहना था कि कोई वाहन ना मिलने के कारण वह दिल्ली से पैदल बिहार के लिए चल दिए हैं। भूखे लगने के कारण गन्ना खाकर काम चला रहे हैं।
विज्ञापन

6 of 7
मस्जिद के गेट पर लगा पोस्टर - फोटो : अमर उजाला
वहीं आज जुमे के लिए भी लोगों से घर में ही रहकर नमाज अदा करने की अपील की जा रही है। बरेली के मोहल्ला नाहर खां सराय की मस्जिद शर्की के गेट को बंद कर दिया गया है साथ ही बाहर एक पोस्टर पर संदेश लिख कर नमाजियों से अपील की गई है कि समाजिक दूरी बनाए रखने के लिए पांचों वक्त की नमाज घर में ही पढ़ें।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
बाहर निकले लोगों से पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा छह सड़का पर घरों से बाहर नजर आ रहे लोगों को रोककर पुलिस उनसे बाहर निकलने का कारण भी पूछ रही है। इस दौरान जरूरी काम से निकले लोगों को पुलिस जाने दे रही है, जबकि अनावश्यक कामों से घूम रहे लोगों पर सख्ती बरत रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें