फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मास्क लगाकर चार बरातियों के साथ दुल्हन लेने पहुंचे दूल्हे राजा, द्वारचार पर कराया सैनिटाइज, देखें तस्वीरें

Thu, 26 Mar 2020 11:07 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुरखीरी
विज्ञापन
1 of 5
दुल्हन के साथ दूल्हा - फोटो : अमर उजाला
कोरोना से बचाव को लेकर क्षेत्र में जागरूकता बढ़ रही है। मंगलवार को सिंगाही से आई बरात में दूल्हे सहित चार बराती मास्क लगाकर कन्या पक्ष के यहां पहुंचे। द्वारचार पर दूल्हे के हाथ सैनिटाइज कराए गए तो बाद में पंडित जी ने मास्क लगाकर शादी की रस्में पूरी करवाईं। 
 
विज्ञापन

2 of 5
दूल्हन के साथ मास्क लगाकर बैठा दूल्हा - फोटो : अमर उजाला
बुधवार को वर-वधू की विदा कर दिया गया। कस्बा निवासी बालकराम की पुत्री रूबी का विवाह सिंगाही के संदीप के साथ तय हुआ था। 24 मार्च को शादी की तिथि निर्धारित की गई। बाद में कोरोना के संक्रमण के चलते शादी सादगी से करने का निर्णय किया गया। 
 
विज्ञापन

3 of 5
दुल्हन की प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
मंगलवार शाम को मास्क लगाकर दूल्हा और चार परिजन कन्यापक्ष के यहां पहुंचे, जहां द्वाराचार के दौरान कन्या पक्ष ने दूल्हे और साथ आए बरातियों के हाथ सैनिटाइज कराने के बाद ही घर में प्रवेश कराया। 
 

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
निर्धारित मुहूर्त पर मंडप के नीचे वर-वधू के अलावा पंडित जी और घर के लोग मास्क लगाकर बैठे। फेरों के बाद जब कलेवा का समय आया तो मोबाइल से सूचना देकर दूल्हे के छोटे भाई को सिंगाही से बुला लिया गया। सहबाला भी मास्क लगाकर आया। बुधवार का बरात को सादगी से विदा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बाइक पर दूल्हा - फोटो : अमर उजाला
इससे पहले मुरादाबाद शहर की एक शादी मंगलवार को सोशल मीडिया में खूब वायरल हुई। शादी में दूल्हा और दुल्हन को छोड़ मात्र चार बराती शामिल हुए। तीन बाइकों पर दूल्हा जब चार बरातियों के साथ दुल्हन समेत शहर की गलियों से गुजरा तो लोगों ने अपने घरों से बरात का स्वागत किया। लॉकडाउन के चलते दूल्हे ने सीमित बरात के साथ दुल्हन लाकर लोगों को कोरोना वायरस जैसे संक्र्रमण से बचाव का संदेश भी दिया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें