फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board Result 2024: इंटर में पहले तीन स्थानों पर बेटियां, हाईस्कूल टॉप-10 में भी 12 छात्राएं; देखिए तस्वीरें

Sun, 21 Apr 2024 01:27 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन
1 of 9
UP board result 2024 - फोटो : अमर उजाला
यूपी बोर्ड परीक्षा में इस बार भी छात्राओं ने छात्रों को पछाड़ दिया है। बरेली जिले में छात्रों के मुकाबले छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत ज्यादा है। इतना ही नहीं चार छात्राओं ने प्रदेश स्तर पर टॉप-10 में जगह बनाई है। इंटरमीडिएट में पहले तीन स्थानों पर छात्राओं ने कब्जा किया है। इन तीनों छात्राओं ने प्रदेश स्तर पर भी टॉप-10 में जगह बनाई है। हाईस्कूल के टॉप-10 में कुल 25 छात्र-छात्राओं में 12 छात्राएं हैं। इनमें एक छात्रा ने प्रदेश स्तर पर छठा स्थान प्राप्त किया है। 

इस वर्ष इंटरमीडिएट में कुल 85.80 छात्र-छात्राएं कामयाब हुए हैं। इंटरमीडिएट में छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 92.29 जबकि छात्रों का 81.24 है। हाईस्कूल में कुल 87.09 फीसदी छात्र-छात्राओं को सफलता मिली है। हाईस्कूल में छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 92.89 जबकि छात्रों का 82.42 है। जिले में इंटरमीडिएट में कुल 21 छात्र-छात्राओं ने टॉप-10 में जगह बनाई है। इनमें नौ छात्राएं शामिल हैं। हाईस्कूल के 25 टॉप-10 छात्र-छात्राओं में 12 छात्राएं हैं। 
विज्ञापन

2 of 9
पिता की गोद में टॉपर रश्मि गंगवार - फोटो : अमर उजाला
रश्मि गंगवार हाईस्कूल की टॉपर 
हाईस्कूल में 97.50 अंक हासिल करने वाली रश्मि गंगवार ने जिले में टॉप करने के साथ प्रदेश में भी छठा स्थान प्राप्त किया है। इसके अलावा 94.17 प्रतिशत अंक पाकर दिव्या यादव जिले में तीसरे स्थान पर रही हैं। 93.67 प्रतिशत अंक के साथ प्राची सिंह ने जिले में पांचवां स्थान प्राप्त किया है। इसके अलावा जुबिया मोहसिन, श्रुति सिंह, मुस्कान ने सातवां, वर्तिका सक्सेना, रिया गंगवार ने आठवां और समृति गंगवार, ईशा पटेल और हिमांशी ने संयुक्त रूप से 10 वां स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन

3 of 9
इंटर टॉपर रिया गंगवार, प्रतिभा गंगवार, - फोटो : अमर उजाला
ये हैं इंटर की टॉपर 
इंटरमीडिएट में 96.40 प्रतिशत अंक के साथ जिले में पहला स्थान प्राप्त करने वाली रिया गंगवार ने प्रदेश में आठवां स्थान प्राप्त किया है। 96.20 प्रतिशत अंक पाकर जिले में दूसरे स्थान पर रहीं वांशिका ने प्रदेश में नौवां और 96 प्रतिशत अंकों के साथ जिले में तीसरे स्थान पर रहीं प्रतिभा गंगवार ने प्रदेश स्तर पर 10 वां स्थान प्राप्त किया है। इंटरमीडिएट में 95.60 प्रतिशत अंकों के साथ स्नेहा दीक्षित और मोहिनर गंगवार ने संयुक्त रूप से जिले में पांचवां स्थान हासिल किया है। रूबी गंगवार और साक्षी प्रजापति संयुक्त रूप से छठे स्थान पर रही हैं। सौम्या ने जिले में आठवां और सोनी ने 10 वां स्थान प्राप्त किया है।

4 of 9
शिक्षकों और छात्राओं के साथ टॉपर रिया गंगवार - फोटो : अमर उजाला
आईआईटी कर देश में विकास की राह को आगे बढ़ाना लक्ष्य
इंटरमीडिएट की टॉपर रिया गंगवार ने गणित वर्ग से 96.40 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। उन्होंने जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उनके पिता शेरगढ़ ब्लॉक में नौकरी करते हैं। घर की सबसे बड़ी बेटी रिया गंगवार ने कहा कि देश में विकास के लिए टेक्नोलाॅजी को बढ़ावा देने की जरूरत है। वह आईआईटी कर देश के विकास में अपनी भूमिका को निभाना चाहती हैं। वह रिसर्च में काफी विश्वास रखती हैं और इसी  वजह से वह आईआईटी में अच्छी रैंक के साथ अपना एक अलग मुकाम हासिल करना चाहती हैं।
विज्ञापन

5 of 9
परिवार के साथ टॉपर वंशिका - फोटो : अमर उजाला
एक विषय पूरा समझने के बाद ही आगे पढ़ा 
फतेहगंज पश्चिमी के यूनिक मॉडल स्कूल की छात्रा वंशिका ने 96.20 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। वह मूल रूप से फरीदपुर की रहने वाली हैं। और फतेहगंज में नानी के घर रहकर पढ़ाई कर रही हैं। उनके पिता धनपाल सिंह कृषक व पूर्व प्रधान और मां गृिहणी हैं। वंशिका का कहना है कि उनकी मां पढ़ाई के लिए प्रेरित करती हैं, उन्हीं की प्रेरणा के चलते टाइम टेबल बनाया गया। विषय को पूरा समझने के बाद ही आगे कुछ भी पढ़ा जाता था। वह डॉक्टर बनना चाहती हैं। वंशिका ने जिले में दूसरा स्थान हासिल किया है।  
 
विज्ञापन

6 of 9
12वीं की टॉपर प्रतिभा गंगवार को मिठाई खिलाते पिता - फोटो : अमर उजाला
दोस्ताना माहौल में मैम नहीं दीदी पढ़ाती हैं 
इंटरमीडिएट में सुरेश शर्मा नगर की प्रतिभा गंगवार ने 96 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। वह सरस्वती गर्ल्स विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की छात्रा हैं। उन्होंने कहा कि सफलता का राज स्कूल का दोस्ताना माहौल है, वहां की शिक्षिकाएं मैम की तरह नहीं बल्कि बहन की तरह पढ़ाती हैं और छात्राएं भी उन्हें मैम नहीं दीदी कह कर संबोधित करती हैं। परेशानी होने पर वह शिक्षिकाओं से रात10 बजे भी फोन पर बात कर सुझाव ले लेती थीं। इसी वजह से वह टॉप 3 में शामिल हो सकीं। प्रतिभा के हाई स्कूल में भी 91.83 प्रतिशत नंबर आए थे। इस बार रसायन विज्ञान में 97 व फिजिक्स में भी 97 नंबर आए हैं।
विज्ञापन

7 of 9
हाईस्कूल टॉपर रश्मि गंगवार को मिठाई खिलाते माता-पिता - फोटो : अमर उजाला
किसान पिता की बेटी ने किया कमाल
सेंथल के डंडिया बाबूराम गांव निवासी रश्मि गंगवार ने हाईस्कूल में प्रदेश में छठा स्थान हासिल किया है। वहीं 97.50 प्रतिशत अंकों के साथ जिले में प्रथम स्थान हासिल किया है। रश्मि ने एस कन्या इंटर कॉलेज कचनेरा सेंथल से पढ़ाई की है। इस बार उन्होंने 600 में से 585 अंक प्राप्त किए हैं। उनके पिता मेवाराम किसान हैं। मां राजकुमारी गृहिणी हैं।  

8 of 9
रिजल्ट आने के बाद खुशी मनाते छात्र - फोटो : अमर उजाला
शनिवार को आए इंटरमीडिएट के परिणाम में 21 विद्यार्थियों ने टॉप 10 की सूची में जगह बनाई। इसमें से 16 टॉपर ग्रामीण परिवेश से आते हैं। जहां संसाधनों का अभाव होने के बाद भी वे उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। यहां तक कि राज्य स्तरीय सूची में भी ग्रामीण क्षेत्र की छात्रा ने मेधा का लोहा मनवाया है। वहीं हाईस्कूल के 23 टॉपर में से 18 टॉपर ग्रामीण परिवेश से आते हैं। इसमें भी अधिकांश छात्र-छात्राएं सामान्य  पृष्ठभूमि से हैं, जिनके पिता किसान, शिक्षक या अन्य कार्य करते हैं। 
विज्ञापन

9 of 9
खुशी मनाती छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
आधुनिक सुविधाओं के नाम पर इनके पास सिर्फ स्मार्टफोन हैं। इसका सदुपयोग करके उन्होंने मुकाम को हासिल किया। विद्यार्थियों ने बातचीत में बताया कि विद्यालय में अवकाश होने पर वह खेतों में पिता का हाथ बंटाते थे। इसमें ऐसे भी छात्र मिले, जो इंटरमीडिएट की परीक्षा देने के बाद दूसरे शहर में नौकरी करने गए हैं। ताकि वह आर्थिक रूप से परिवार का सहयोग कर सके। इससे इतर शहर के करीब सात विद्यालयों में ही टॉपर सिमट कर रहे गए हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें