फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Umesh Pal Murder: उमेश पाल की हत्या की साजिश बरेली जेल में रचे जाने का शक, STF ने शहर में डाला डेरा

Mon, 27 Feb 2023 07:31 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाल ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन
1 of 5
अतीक अहमद और उसका भाई अशरफ - फोटो : अमर उजाला
प्रयागराज में राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल की हत्या की साजिश बरेली जेल में रचे जाने का शक प्रयागराज एसटीएफ को है। बरेली जिले में दो दिन से डेरा डाली एसटीएफ की टीम ने जेल में बंद माफिया अतीक अहमद के भाई और हत्याकांड में नामजद आरोपी खालिद अजीम उर्फ अशरफ से पूछताछ के लिए जेल प्रशासन से संपर्क साधा है। एसटीएफ जल्द ही उससे पूछताछ कर सकती है। अशरफ दो साल से जिला जेल (सेंट्रल जेल-2) में बंद है। इस दौरान पूर्वांचल के कुछ लोगों ने उससे मुलाकात भी की है।

उमेश पाल हत्याकांड की साजिश जेल के अंदर रची जाने की आशंकाओं के बीच प्रयागराज एसटीएफ शनिवार को ही बरेली पहुंच गई थी। जेल प्रशासन से अशरफ की गतिविधियों और दिनचर्या के बारे में जानने के अलावा उससे जेल में मुलाकात करने वालों के संबंध में भी ब्योरा जुटाया। यह भी सुराग जुटाए कि उमेश पाल की हत्या के दौरान या हाल के दिनों में अशरफ प्रयागराज में किसी के संपर्क में तो नहीं था। 
विज्ञापन

2 of 5
अतीक अहमद और अशरफ। - फोटो : अमर उजाला।
माफिया अतीक अहमद गुजरात की साबरमती और उसका भाई अशरफ बरेली जेल में बंद है। एसटीएफ जेल में अशरफ से मुलाकात करने वालों की कुंडली खंगाल रही है। हालांकि, अशरफ को जेल की हाई सिक्योरिटी बैरक में रखा गया था। उमेश हत्याकांड के बाद उसे तन्हाई में भेज दिया गया है। 
विज्ञापन

3 of 5
बरेली जेल में बंद है अशरफ - फोटो : अमर उजाला

माफिया अतीक अहमद भी बरेली जेल में रह चुका है। जेल अधीक्षक राजीव कुमार शुक्ला ने बताया कि अशरफ से पूछताछ के लिए एसटीएफ ने संपर्क साधा है। कोर्ट की अनुमति के बाद ही एसटीएफ पूछताछ कर सकेगी।

4 of 5
बरेली सेंट्रल जेल - फोटो : अमर उजाला

बरेली सेंट्रल जेल-2 में सर्च टीमों को बदल दिया गया है। अशरफ की निगरानी में लगी पुरानी सर्च टीम को रविवार को हटाकर उसके स्थान पर दूसरी टीम को तैनात कर दिया गया है। दूसरी ओर जेल में बंद टॉप-टेन अपराधियों की सूची भी रविवार को जेल प्रशासन ने शासन को भेज दी है। इनमें अशरफ का नाम भी शामिल है। शासन ने टॉप-टेन अपराधियों की निगरानी और अन्य सुरक्षा बंदोबस्तों के बारे में भी जेल प्रशासन से जानकारी मांगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अतीक अहमद और उमेश पाल (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

अशरफ को दूसरे जेल में किया जा सकता है शिफ्ट

सूत्रों के अनुसार जल्द ही अशरफ समेत कई अन्य कैदियों और बंदियों को भी बरेली जेल से अन्य किसी जिले की जेल में शिफ्ट किए जा सकता है। जेल में प्रशासनिक आधार पर पूर्वांचल की जेलों से शिफ्ट किए गए अपराधियों का ब्योरा भी जेल प्रशासन ने तैयार कर लिया है। प्रशासनिक आधार पर कुख्यात अपराधियों की समय-समय पर जेल को बदल दिया जाता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें