फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली कटरी कांड: सलाखों के पीछे पहुंचा सुरेश प्रधान, अब तक 22 आरोपियों को जेल भेज चुकी है पुलिस

Mon, 23 Jan 2023 10:49 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
1 of 6
सुरेश प्रधान समेत तीन आरोपियों को भेजा जेल - फोटो : अमर उजाला
बरेली में कटरी तिहरे हत्याकांड के आरोपी सुरेश पाल सिंह तोमर उर्फ सुरेश प्रधान समेत तीन आरोपियों को रविवार को पुलिस ने जेल भेज दिया। सुरेश प्रधान को शहर के निजी अस्पताल से गिरफ्तार किया गया था। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने एक तमंचा और कारतूस भी बरामद किया है। शुक्रवार को फरीदपुर थाने में सरेंडर करने वाले सुरेश के भतीजे अजीत सिंह तोमर और एक अन्य आरोपी सुनील कुमार सिंह को भी जेल भेजा गया है।

फरीदपुर के गांव गोविंदपुर में 11 जनवरी को जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में हुए खूनी संघर्ष में तीन लोगों की जान चली गई थी। सुरेश प्रधान भी घायल हुआ था। पहले वह मुरादाबाद के एक अस्पताल में इलाज कराता रहा। बाद में वह शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती हो गया। हालत में सुधार होने पर रविवार सुबह फरीदपुर पुलिस की एक टीम यहां पहुंची। सुरेश प्रधान को गिरफ्तार कर लिया गया। 
विज्ञापन

2 of 6
आरोपी सुरेश प्रधान - फोटो : अमर उजाला
सुरेश प्रधान की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त एक तमंचा 315 बोर और एक कारतूस भी मिला है। तिहरे हत्याकांड में शामिल एक अन्य आरोपी फरीदपुर के गजसिंहपुर निवासी सुनील कुमार सिंह को भी पुलिस ने रविवार को हर्फपुर मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया। सुरेश के भतीजे अजीत सिंह तोमर ने शनिवार को फरीदपुर थाने में सरेंडर किया था। उसकी निशानदेही पर भी पुलिस ने फैक्टरी मेड 12 बोर बंदूक और कारतूस बरामद किया है। 
विज्ञापन

3 of 6
कटरी कांड के आरोपी - फोटो : अमर उजाला
तिहरे हत्याकांड में पुलिस अब तक दोनों पक्षों के 22 लोगों को जेल भेज चुकी है। इनमें सुरेश पक्ष के 19 और परमवीर पक्ष के छह लोग शामिल हैं। तिहरे हत्याकांड की योजना में सुरेश की मदद करने वाले आगरा के सुभाष पाठक और वीरेंद्र पाठक की अब भी तलाश चल रही है। हालांकि, इनकी ओर से सीजेएम कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दी गई है। इस पर कोर्ट 31 जनवरी को सुनवाई करेगा।

4 of 6
इसी स्टीमर से था सुरेश प्रधान - फोटो : अमर उजाला

बदायूं के कछला, बिनावर से बुलाए थे लोग

पुलिस पूछताछ में सुरेश ने स्वीकार किया है कि उसने बदायूं के कछला और बिनावर से लोगों को बुलाया था। उसने बताया कि नदी पार अपने परिवार की जमीन को परमवीर से कब्जा मुक्त कराने के लिए वह काफी पहले से योजना बना रहा था। 11 जनवरी को उसने कछला से गुल मोहम्मद, लुकमान, ओमवीर यादव, कल्लू गनर, मुनेंद्र सिंह, अभिषेक और बिनावर से ऋषिपाल को मय इनोवा गाड़ी के बुलाया था। उसके कुछ लोग पहले से नदी पार इंतजार कर रहे थे। उसने स्टीमर से अपने लोगों के साथ दो बार में नदी पार की। परमवीर के लोग गन्ना की फसल काट रहे थे। मना करने पर नहीं मानें बल्कि हमलावर हो गए। इस पर उसके पक्ष की ओर से भी फायरिंग दी गई।
विज्ञापन

5 of 6
कटरी कांड - फोटो : अमर उजाला

चिह्नित जमीनों को अब कब्जा मुक्त कराने की तैयारी

शनिवार को तहसील फरीदपुर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम शिवाकान्त द्विवेदी ने जमीनों पर अवैध कब्जों को चिह्नित करने के लिए पैमाइश कराई थी। इस दौरान सुरेश के कब्जे में चार हेक्टेयर से ज्यादा जमीन निकली। कुछ अन्य लोगों के भी जमीन पर कब्जे पाए गए हैं। तहसील प्रशासन अब इन जमीनों को कब्जा मुक्त करा कर जमीन के स्वामित्व वाले लोगों को सौंपने की तैयारी कर रहा है। दरअसल, तमाम ऐसे लोग हैं जिनको जमीनों के पट्टे कई वर्ष पूर्व किए गए थे, लेकिन उनको अब तक कब्जा नहीं मिल सका है। सरकारी जमीनों पर कब्जा करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के साथ उनको भूमाफिया भी घोषित किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आरोपी सुरेश प्रधान और परमवीर सिंह - फोटो : अमर उजाला
एसपी देहात राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि वारदात वाले दिन से ही पुलिस आरोपियों की धरपकड़ को लगातार दबिशें दे रही थी। सुरेश प्रधान को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। रविवार को तिहरे हत्याकांड में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेज भेजा गया है। इनके पास से असलहे भी बरामद हुए हैं। इन असलहों का हत्याकांड में इस्तेमाल किया गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें