Bareilly News: बरेली में जश्न-ए-आजादी का उल्लास छाया है। पूरे शहर में भव्य सजावट की गई है। सरकारी कार्यालय, निजी प्रतिष्ठान, चौक-चौराहे और सड़कें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर तिरंगामय रोशनी से नहा गईं।
विज्ञापन
1 of 6
स्वतंत्रता दिवस पर शहर में की गई भव्य सजावट।
- फोटो : संवाद
बरेली में स्वतंत्रता दिवस पर पूरा शहर तिरंगे की रोशनी से नहा उठा। शहर के प्रमुख सरकारी कार्यालयों से लेकर मुख्य चौराहों और सड़कों तक आकर्षक सजावट की गई है, जो देखते ही बन रही है। नगर निगम की ओर से शहर के कई प्रमुख स्थलों पर विशेष लाइटें लगाई गई हैं, जिससे रात के समय शहर की खूबसूरती में चार चांद लग गए हैं। वहीं, सावन माह में शिवभक्ति के साथ देशभक्ति का अनोखा संगम भी देखने को मिला। बाबा त्रिवटीनाथ मंदिर में शुक्रवार को शिवलिंग का तिरंगामय शृंगार किया गया।
विज्ञापन
2 of 6
तिरंगामय रोशनी से नहाया आदिनाथ चौक
- फोटो : संवाद
जश्न-ए-आजादी के लिए शहर के पटेल चौक, आदिनाथ चौक और अंबेडकर पार्क को रंग-बिरंगी रोशनी व झंडों से सजाया गया है। वहीं, गांधी उद्यान पार्क भी पूरी तरह रोशन हो गया।
विज्ञापन
3 of 6
तिरंगामय रोशनी से नहाया चौराहा
- फोटो : संवाद
पटेल चौक से लेकर नगर निगम कार्यालय तक डिवाइडरों को आकर्षक लाइटों से सजाया गया है। सरकारी भवनों पर की गई सजावट इस उत्सव के उल्लास को और बढ़ा रही है।
4 of 6
जिलाधिकारी कार्यालय में की गई सजावट
- फोटो : संवाद
नगर निगम कार्यालय, आयकर भवन, जिलाधिकारी कार्यालय और एसएसपी ऑफिस, रेलवे जंक्शन समेत तमाम महत्वपूर्ण प्रशासनिक इमारतें तिरंगे की रंग-बिरंगी रोशनी में सराबोर नजर आईं।
विज्ञापन
5 of 6
एसएसपी कार्यालय
- फोटो : संवाद
स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में एसएसपी कार्यालय में भी भव्य सजावट की गई। शाम होते ही पूरा कार्यालय परिसर तिरंगामय रोशनी से नहा गया।