परिवहन निगम ने रक्षाबंधन पर रोडवेज की बसों में बहनों के लिए निशुल्क यात्रा की सुविधा दी, लेकिन भीड़ के आगे व्यवस्था कमजोर दिखी। बहनों को निशुल्क सफर के साथ दुश्वारियां भी मुफ्त में मिलीं।
बरेली में रक्षाबंधन पर रोडवेज के इंतजाम सुस्त पड़ गए। बस अड्डों पर महिलाओं को बसों के लिए काफी इंतजार करना पड़ा। घंटों इंतजार के बाद महिलाओं ने निशुल्क सफर किया। इस दौरान उनको मुफ्त में दुश्वारियां भी झेलनी पड़ीं। बसों में भीड़ के कारण कई यात्रियों को खड़े होकर यात्रा करनी पड़ी। भीड़ के बीच गर्मी और उमस से महिलाएं और बच्चे बेहाल दिखाई दिए। शहर के पुराने बस अड्डे और सेटेलाइट बस अड्डे पर यही हाल दिखाई दिया।
विज्ञापन
2 of 8
पुराने बस अड्डे पर यात्रियों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
पुराने बस अड्डे पर लोग बसों के पीछे भागते दिखे। कई महिलाएं चलती बस में सवार होने की कोशिश करती दिखीं। कुछ ने खिड़की से बच्चों को अंदर बैठाकर सीट कवर की। इस दौरान हादसों की आशंका बनी रही।
विज्ञापन
3 of 8
रोडवेज बसों में खिड़की से बच्चों को चढ़ाते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
सेटेलाइट बस अड्डे पर भी दिनभर यात्री की भीड़ बनी रही। बसों के आते ही यात्रियों की भीड़ उमड़ पड़ती थी। रोडवेज बसों में सफर जरूर निशुल्क रहा, लेकिन बहनों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
4 of 8
बरेली जंक्शन पर भीड़
- फोटो : अमर उजाला
स्टेशन पर भी दिखी भीड़
रेलवे जंक्शन पर भी ट्रेनों में सवार होने को लेकर यात्रियों के बीच आपाधापी दिखी। प्लेटफॉर्म पांच और छह पर यात्रियों की भीड़ रही। कई यात्रियों को पायदान पर लटककर सफर करना पड़ा। यात्रियों के बीच धक्का-मुक्की और नोकझोंक की स्थिति भी बनती रही।
विज्ञापन
5 of 8
रोडवेज बसों में चढ़ते यात्री
- फोटो : अमर उजाला
यात्री सुशील कुमार ने बताया कि आंवला से बरेली तक निजी बस से आया हूं। साथ में दो बच्चियां और दो महिलाएं भी हैं। अब वापस जाने के लिए 30 मिनट से पुराने बस अड्डे पर बस का इंतजार कर रहा हूं।
विज्ञापन
6 of 8
बस में सीट पाने के लिए जद्दोजहद
- फोटो : अमर उजाला
राम कुमार ने बताया कि पत्नी व बच्चे के साथ हल्द्वानी जाने के लिए एक घंटे से बस का इंतजार कर रहा हूं। महिलाओं को मुफ्त यात्रा की सुविधा दी है तो उसी के मुताबिक इंतजाम भी करना चाहिए था।
विज्ञापन
7 of 8
बस अड्डे पर परेशान दिखे यात्री
- फोटो : अमर उजाला
सुनील ने बताया कि पुराने बस अड्डे पर 45 मिनट इंतजार के बाद बस आई तो चालक-परिचालक ने बैठाने से मना कर दिया। परिचालक ने कहा कि सिर्फ रुद्रपुर की सवारियां बैठाएंगे, बीच की नहीं।
दो दिन में 20 हजार यात्रियों ने किया सफर
परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक मोहम्मद अजीम ने बताया कि दो दिन में बीस हजार से ज्यादा महिलाओं व अन्य यात्रियों ने सफर किया है। भीड़ ज्यादा होने की वजह से कुछ अव्यवस्थाएं हो गई थीं। समय रहते उनको दूर कर लिया गया। सीसी कैमरों से भी निगरानी की गई।