शाहजहांपुर के थाना आरसी मिशन क्षेत्र के एक मोहल्ले में अपने घर में नमाज पढ़ रही महिला की उसके पड़ोसी दाऊद ने चाकू और लोहे की रॉड से वार कर हत्या कर दी। महिला को बचाने आई उसकी बेटी पर भी रॉड से कई वार किए। बेटी को गंभीर हालत में राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। जहां से लखनऊ रेफर कर दिया गया है। शोर-शराबा होने पर हमलावर मौके से भाग गया। महिला दोपहर करीब तीन बजे कमरे में नमाज अदा कर रही थी। इस बीच पड़ोसी दाऊद उनके घर में घुस आया। महिला के बेटे के मुताबिक, दाऊद के हाथ में लोहे की रॉड और बड़ा चाकू था। उसने नमाज पढ़ रही उसकी मां पर लोहे की रॉड और चाकू से कई वार किए। इससे वह लहूलुहान होकर गिर गईं। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद बगल के कमरे में मौजूद उसकी बड़ी बहन पर भी रॉड से प्रहार शुरू कर दिया।
विज्ञापन
2 of 8
Shahjahanpur Murder
- फोटो : अमर उजाला
बेटा शोर मचाते हुए घर से बाहर निकला तो आरोपी भाग गया। एसपी एस. आनंद ने बताया कि आरोपी लड़की को धार्मिक पुस्तक पढ़ाने आता था। दो वर्ष पहले उसकी एक गलत हरकत के कारण उसके घर पर आने पर रोक लगा दी गई थी। तभी से वह परिजन के साथ अभद्रता किया करता था।
विज्ञापन
3 of 8
Shahjahanpur Murder
- फोटो : अमर उजाला
अम्मी नमाज पढ़ रहीं थी और दीदी कमरे में थी। मैं खेल रहा था। तभी वो (दाउद) हाथ में चाकू-डंडा लेकर घर में घुस आया। उसने पहले अम्मी के दुपट्टे से फंदा लगाकर गिरा लिया और चाकू से सिर पर मारने लगा। मैं चीखता रहा। मैं चीखते हुए बाहर भागा तो उसने मेरा पीछा करने का प्रयास किया। अगर नहीं भागता तो मुझे भी मार देता। इतना कहकर आठ साल का बेटा फफक पड़ा।
4 of 8
Shahjahanpur Murder
- फोटो : अमर उजाला
आरसी मिशन क्षेत्र में रहने वाल व्यक्ति के परिवार में बीवी, तीन बच्चे हैं। बड़ी बेटी ने इंटरमीडियट की परीक्षा दी थी, जबकि दो बेटे पढ़ रहे हैं। सबसे छोटे बेटे ने बताया कि शुक्रवार को करीब तीन बजे का वक्त रहा होगा। उसकी अम्मी कमरे में नमाज पढ़ रही थी। तभी पड़ोस में रहने वाला दाऊद घर में घुस आया।
विज्ञापन
5 of 8
Shahjahanpur Murder
- फोटो : अमर उजाला
उसने सबसे पहले अम्मी के गले को उनके दुपट्टे से फंदा लगाकर गिरा लिया। इसके बाद चाकू सिर पर मारता चला गया। जब वह लहूलुहान होकर गिर पड़ीं तो पड़ोस के कमरे में लेटी दीदी के पास गया और उसकी गर्दन को दबाकर सिर पर लोहे की रॉड से कई बार किए।
विज्ञापन
6 of 8
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
बेटे ने बताया कि वह चीख-चीख कर उससे मां और बहन को छोड़ने के लिए कह रहा था, लेकिन उसकी आंखों में खून उतरा हुआ था। जब दीदी खून से लथपथ होकर गिर पड़ी तो वह अपनी जान बचाने के लिए बाहर की ओर भागा। दाऊद ने उसका पीछा भी किया लेकिन तब तक वह घर के बाहर आ चुका था। लोगों के आने की आशंका में आरोपी दाउद वहां से भाग गया।
विज्ञापन
7 of 8
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
सिरफिरा दाऊद कर रहा था घर की रेकी
दाऊद की गलत हरकत को देखकर जब से घर में आने पर रोक लगाई गई, तब से वह बौखला गया था। वह सुबह और शाम में पीड़ित परिवार के घर की रेकी कर रहा था। मृतका के बड़े बेटे के मुताबिक, उसका साथ मोहल्ले का एक और व्यक्ति भी दे रहा था।
रात में घुसकर निकाल दिए थे बल्ब, फाड़ दिए थे पर्दे
तीन दिन से दाऊद की हरकतें काफी ज्यादा बढ़ गई थी। बृहस्पतिवार रात को दाऊद ने घर में घुसकर सभी बल्ब निकाल कर अंधेरा कर दिया। उसके बाद छत पर जाकर पर्दे फाड़ डाले थे। दहशत के चलते परिजन कमरे में छिप गए थे।