यूपी के शाहजहांपुर में बुधवार देर रात एक युवक ने अपने चार मासूम बच्चों की गला रेतकर हत्या कर दी। पांच लोगों मौत के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। बच्चों की मां का रो-रोकर बुरा हाल है। बच्चों को यादकर मामा, नानी और अन्य रिश्तेदार कौशल्या से छिपकर रह-रहकर फफक पड़ते हैं।
दरअसल, बच्चों की मां कौशल्या के जीवन में एक साल पहले तक सब अच्छा था। घर में गरीबी थी, लेकिन हंसते-खेलते चार बच्चे और पति के साथ जीवन की गाड़ी आगे बढ़ रही थी। बृहस्पतिवार की काली रात ने कौशल्या से सबकुछ छीन लिया। पोस्टमॉर्टम हाउस में कौशल्या चीख-चीखकर कहती रही कि वह भी मर जाएगी। कौशल्या खुद को कोई नुकसान न पहुंचा ले, इसलिए मायके वाले उसे अपने साथ ले गए।
बच्चों की हत्या से बदहवास है कौशल्या
- फोटो : अमर उजाला
पूरी रात बच्चों को याद कर रोती रही कौशल्या
बरेली के फतेहगंज पूर्वी के गांव करतौली स्थित मायके में भी कौशल्या पूरी रात बच्चों को याद कर रोती रही। परिवार वाले भी बिलखते हुए उसे संभालने का प्रयास करते रहे। तबीयत बिगड़ने पर उसे जबरदस्ती पानी पिलाते रहे। एक बार चाय पिलाने की कोशिश की तो उसे उल्टी हो गई। बच्चों की याद आने पर अचानक घर से निकलकर बाहर भागने लगती तो परिवार वाले उसे पकड़कर अंदर लाते। घर की महिलाओं को मना किया गया है कि उसके सामने बच्चों की कोई बात न करे। कौशल्या के भाई विष्णु ने बताया कि पूरा परिवार रातभर जागता रहा। हर समय कौशल्या पर नजर रख रहे हैं। कुछ लोग दिन में सोए तो बाकी कौशल्या के पास बैठे रहे।
विज्ञापन
3 of 8
घर में पड़ीं मासूमों की चप्पलें
- फोटो : अमर उजाला
बच्चों के जूते-चप्पल देख रो पड़े
पृथ्वीराज रिश्तेदारों के साथ कमरे में गए। जमीन पर खून के निशान, बच्चों के जूते-चप्पल व कपड़ों को देख खूब रोए। बोले कि अब इन्हें पहने वाला कोई नsहीं रह गया। यह मेरे पोते की शर्ट है। सुबह उठते ही पोते को चाय के लिए बुलाता था। अब चाय के लिए किसे बुलाऊंगा। अब कैसे जिंदगी कटेगी।
4 of 8
राजीव के पिता पृथ्वीराज
- फोटो : अमर उजाला
राजीव पर पोते-पोतियों की हत्या की रिपोर्ट
इधर, दादा पृथ्वीराज ने अपने बेटे राजीव पर पोते-पोतियों की हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर राजीव सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। अन्य कारणों का भी पता लगाया जाएगा। देखा जाएगा कि किसी ने उसे प्रताड़ित तो नहीं किया था। सभी पहलुओं की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
5 of 8
चार बच्चों की हत्या कर पिता ने दी थी जान
- फोटो : अमर उजाला
पिता ने गला रेतकर चार मासूमों को मार डाला, खुद भी फंदे से लटका
शाहजहांपुर के रोजा थाना इलाके के मानपुर चचरी गांव में बुधवार देर रात पिता ने अपने चार मासूम बच्चों की गला रेतकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद भी फंदे से लटककर जान दे दी। वारदात से पहले दिन में ही उसने पत्नी को पीटकर घर से भगा दिया था। राजीव (36), पत्नी कौशल्या उर्फ क्रांति देवी, बेटी स्मृति (13), कीर्ति (9), प्रगति (7) और बेटे ऋषभ (5) के साथ चचरी गांव में रहता था। थोड़ी दूरी पर झोपड़ी डालकर रहने वाले राजीव के पिता पृथ्वीराज ने बताया कि बुधवार दोपहर उसने क्रांति को पीटकर घर से भगा दिया था। वह अपने मायके बरेली जिले के फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र के गांव करतौली चली गई थी।
विज्ञापन
6 of 8
चारपाई में लगा खून
- फोटो : अमर उजाला
पृथ्वीराज के मुताबिक, रात में चारों बच्चों के साथ राजीव घर में सोया था। बृहस्पतिवार सुबह सात बजे उन्होंने पौत्र को चाय पीने के लिए बुलाया। काफी देर बाद भी कोई जवाब नहीं मिला तो वह बाहर बने शौचालय से चढ़कर घर में दाखिल हुए। अंदर एक चारपाई पर स्मृति, दूसरी पर ऋषभ, तीसरी पर कीर्ति और प्रगति के लहूलुहान शव पड़े थे। चारों के गले बड़े चाकू से रेते गए थे। अंदर कमरे में कुंडे से राजीव का शव लटक रहा था।
हादसे के बाद बिगड़ गई मानसिक स्थिति
पिता ने बताया कि एक साल पहले हादसे में राजीव के सिर पर चोट आई थी। तब से उसकी मानसिक स्थिति बिगड़ गई थी। उसका बरेली से इलाज चल रहा था। दवाओं का असर खत्म होते ही वह उल्टी-सीधी हरकतें करने लगता था।
परिजनों से जानकारी करते एडीजी और आईजी
- फोटो : अमर उजाला
एसपी राजेश द्विवेदी राजीव ने अपने बच्चों की हत्या करने के बाद आत्महत्या की है। युवक के मानसिक रूप से अस्वस्थ होने की बात सामने आई है। पृथ्वीराज की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। - राजेश द्विवेदी, एसपी