फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

300 चमगादड़ों की मौत मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट से चौंकाने वाला खुलासा, सामने आया सच

Fri, 29 May 2020 10:50 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
गोरखपुर में 300 से ज्यादा चमगादड़ों की मौत की वजह भीषण गर्मी रही। आईवीआरआई के वैज्ञानिकों ने चमगादड़ाें के तीन शव का बुधवार को पोस्टमार्टम करने के बाद यह निष्कर्ष निकाला। गोरखपुर के खजनी रेंज के बेलघाट स्थित एक बाग में तीन सौ से अधिक चमगादड़ मृत पाए गए थे। 
विज्ञापन

2 of 5
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।
इसके बाद गोरखपुर से बुधवार को टीम तीन चमगादड़ों के शव लेकर आईवीआरआई पहुंची थी। यहां शाम को पोस्टमार्टम किया गया, लेकिन तब वजह स्पष्ट नहीं हो पाई। गुरुवार को वैज्ञानिकों ने कुछ और जांचें कीं, तब मौत की वजह साफ हुई। 
 
विज्ञापन

3 of 5
died bats - फोटो : अमर उजाला।
आईवीआरआई के डायरेक्टर डॉ. आरके सिंह ने बताया कि जांच में जो तथ्य सामने आए हैं, उनसे साफ हो रहा है कि चमगादड़ों की मौत गर्मी से हुई है। दरअसल, मौत के जो लक्षण सामने आए हैं, उनमें दो वजह दिख रही हैं। 

4 of 5
Bats
एक तो भीषण गर्मी का होना, दूसरे करंट लगना। जहां चमगादड़ों की मौत हुई है, वहां बिजली की लाइनें ही नहीं हैं। लिहाजा यह साफ है कि चमगादड़ों की मौत गर्मी से ही हुई है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
रैबीज, कोविड की जांच आई निगेटिव
आईवीआरआई डायरेक्टर ने बताया कि इस दौरान रैबीज और कोरोना की भी जांच की गई। दोनों ही जांचे निगेटिव आईं हैं। यानी चमगादड़ों की कोरोना या रैबीज से मौत होने का जो संदेह जताया जा रहा था, वह निर्मूल साबित हुआ है। इसे लेकर घबराने की जरूरत नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें