फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली के रंगों से सराबोर हुए अफसर: बरेली में कमिश्नर सौम्या अग्रवाल ने किया डांस, आईजी ने बजाया ढोल

Tue, 26 Mar 2024 04:01 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन
1 of 5
कमिश्नर सौम्या अग्रवाल ने किया डांस - फोटो : अमर उजाला
बरेली में शांतिपूर्ण ढंग से रामबरात और होली का त्योहार निपटने के बाद मंगलवार को पुलिस के जवानों और अधिकारियों ने होली खेली। एडीजी आवास पर एडीजी पीसी मीना, कमिश्नर सौम्या अग्रवाल, आईजी राकेश कुमार, एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान और नगर आयुक्त निधि गुप्ता वत्स ने खेली होली। अफसरों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान आईजी ने ढोल बजाया। होली के गानों पर एडीजी पीसी मीना और कमिश्नर सौम्या अग्रवाल समेत तमाम अफसरों ने जमकर डांस किया। 
विज्ञापन

2 of 5
पुलिस लाइन में होली का धमाल - फोटो : अमर उजाला
पुलिस लाइन में दमकल को पिचकारी बनाकर पुलिसकर्मियों ने जमकर होली खेली। पुलिसकर्मियों का उत्साह देखते ही बन रहा था। हर कोई रंगों में सराबोर दिखाई दिया।  
विज्ञापन

3 of 5
पुलिस लाइन में होली खेलते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
24 और 25 मार्च को होली पर मुस्तैदी से ड्यूटी निभाने के बाद मंगलवार को पुलिस के जवानों ने धमाल मचाया। सुबह आठ बजे से ही पुलिस लाइन में होली खेलने की तैयारी शुरू हो गई थी। 

4 of 5
पुलिस लाइन में होली खेलते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
दमकल से रंगों और पानी की बौछार की गई तो पुलिसकर्मी होली के गीतों पर थिरकने लगे। पुलिस की होली में जवानों और अधिकारियों के परिवार के सदस्य भी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
महिला थाने में खेली खेलतीं महिला पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
महिला थाने में भी होली के कार्यक्रम आयोजन हुआ। यहां महिला पुलिसकर्मियों ने डीजे पर जमकर डांस किया। एक-दूसरे को रंग लगाया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें