फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली फूंकी... चालक को पेड़ से बांधकर पीटा, गुस्साए कांवड़ियों के आगे बेबस दिखी पुलिस

Sat, 26 Jul 2025 11:04 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

Budaun Road Accident News: बरेली-मथुरा हाईवे पर गांव बुटला बोर्ड के पास शुक्रवार दोपहर हादसे में कांवड़िये की मौत हो गई थी। इसके बाद उसके साथी कांवड़ियों में गुस्सा भड़क गया। गुस्साए कांवड़ियों ने हाईवे पर दो घंटे तक बवाल किया। जानिए पूरा घटनाक्रम...  
विज्ञापन
1 of 8
बदायूं में हादसे के बाद हाईवे पर हुआ बवाल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
Budaun News: बदायूं के उझानी थाना क्षेत्र में बरेली हाईवे पर बुटला बोर्ड के पास शुक्रवार दोपहर हुए हादसे में कांवड़िये अंकित की मौत के बाद साथी कांवड़ियों में गुस्सा भड़क गया। उन्होंने टक्कर मारने वाली ट्रैक्टर-ट्रॉली में आग लगा दी। उसके चालक समेत दो लोगों को पेड़ से बांधकर पीटा। उनके जत्थे में शामिल कांवड़ियों को भी पीटा। वह जान बचाने के लिए सड़क पर ही कांवड़ फेंककर भाग गए। हाईवे पर काफी कुछ अपने सामने होने के बावजूद पुलिसकर्मी बेबस दिखे। गुस्साए कांवड़ियों को समझाने या रोकने की हिम्मत तब पड़ी, जब और थानों की फोर्स व पीएसी पहुंच गई। यह सब होने के बीच पुलिस ने एक काम जरूर किया, एहतियात के तौर पर हाईवे पर आवागमन रोकने के लिए खुद को व्यस्त कर लिया।

यह भी पढ़ें- बदायूं में हाईवे पर बवाल: हादसे में साथी की मौत, गुस्साए कांवड़ियों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली फूंकी, चालक को पीटा
 
विज्ञापन

2 of 8
ट्रैक्टर-ट्रॉली में लगी आग बुझाते दमकलकर्मी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
चालक को पेड़ से बांधा 
हादसे में अंकित की मौत के करीब पांच मिनट बाद ही साथी कांवड़ियों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली सवार कांवड़ियों को घेर लिया। उस वक्त हाईवे पर कांवड़ियों की संख्या काफी थी। ट्रैक्टर चालक लल्ला बाबू ने कूदकर भागने की प्रयास किया, लेकिन उसे कांवड़ियों ने दबोच लिया। चार-पांच कांवड़िये उसे पकड़कर सड़क किनारे ले गए और पेड़ में रस्सी से बांध दिया। 
विज्ञापन

3 of 8
कांवड़ियों ने चालक को पेड़ से बांधकर पीटा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कांवड़ियों के आगे गिड़गिड़ाता रहा चालक 
पुलिसकर्मियों ने कांवड़ियों को रोकने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माने। इससे पुलिस पीछे हट गई। चालक लल्ला बाबू को बचाने की कोशिश करने वाले उसके एक साथी की जूता-चप्पलों से पिटाई की गई। चश्मदीद कांवड़िया बदायूं निवासी चंद्रपाल ने बताया कि एक बार तो ऐसा लगा कि मृतक के साथी कांवड़िया हिंसक हो गए और वह कुछ भी कर सकते हैं। पेड़ से बंधा लल्ला बाबू छोड़ने के लिए गिड़गिड़ाता रहा। इसके बाद भी पुलिसकर्मी उसकी मदद नहीं कर पाए।

4 of 8
हादसे के बाद हाईवे पर हुआ था बवाल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कांवड़ यात्रा सुरक्षा प्वाइंट पर तैनात पुलिसकर्मियों की सूचना के बाद कोतवाली से पुलिस फोर्स पहुंचा। तब जाकर ट्रैक्टर चालक को मुक्त कराया जा सका। पुलिसकर्मियों को उसे छुड़ाने में करीब पौन घंटा लग गया। भीड़ के चंगुल से मुक्त कराने के बाद पुलिस वाले चालक को अपने साथ कोतवाली ले गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली सवार कांवड़िया उत्पात को देख खेतों की ओर भाग गए थे। वह भागते नहीं तो उन्हें भी आक्रोश का का सामना करना पड़ता। 
विज्ञापन

5 of 8
ट्रैक्टर के आगे लगा था तिरंगा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिसकर्मी ने उतारा तिंरगा, सिलिंडर फटने से मची दहशत
नवाबगंज के गांव दादी खेड़ा क्षेत्र के कांवड़ियों की ट्रैक्टर ट्रॉली के आगे तिरंगा लगा था। आग लगते ही ट्रैक्टर ट्रॉली में रखा सारा सामान जलने लगा। जब आग की लपटें तिरंगा की ओर बढ़ी तो उसे देख एक पुलिसकर्मी दौड़ पड़ा। पुलिसकर्मी ने झंडा तो उतार लिया, लेकिन उसे समेटकर ले जाते समय ट्रॉली में रखा गैस सिलिंडर तेज धमाके फट गया।
विज्ञापन

6 of 8
चालक को पेड़ से बांधकर पीटा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ऐसे बढ़ता गया गुस्सा
  • 2:10 बजे ट्रैक्टर ट्रॉली से हुआ हादसा
  • 2:15 बजे गुस्साए कांवड़ियों ने अन्य कांवड़ियों से शुरू की मारपीट। 
  • 2:17 बजे गुस्साए कांवड़ियों ने ट्रैक्टर ट्रॉली में लगाई आग।
  • 2:20 बजे उझानी कोतवाली पुलिस पहुंची।
  • 2:23 बजे कछला से दमकल विभाग की गाड़ी पहुंची।
  • 2:28 बजे मुजरिया थाने से भी पुलिस पहुंची।
  • 2:42 बजे सीओ उझानी व एसडीएम मौके पर पहुंचे।
  • 2:47 बजे अधिकारियों के आश्वासन पर चालक को छोड़ा गया।
  • 3:05 बजे डीएम-एसएसपी घटनास्थल पर पहुंचे।
  • 3:20 बजे कांवड़िया का शव पोस्टमॉर्टम को भेजा गया।
  • 3:45 बजे कांवड़ियों को समझा बुझाकर स्थिति पर काबू पाया गया।
  • 4:05 बजे हाईवे पर स्थिति काबू करने के बाद यातायात को सुचारू कराया गया।
  • 5:30 बजे पोस्टमॉर्टम कराकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन

7 of 8
हादसे के बाद हाईवे पर लगा जाम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दो घंटे यातायात रहा बाधित, दोनों ओर वाहनों की लगी कतारें
कांवड़ियों के आक्रोश से हाईवे के दोनों ओर लंबा जाम लग गया। कांवड़ियों के वाहन के अलावा छोटे वाहनों की लंबी कतारें लग गई। डायवर्जन लागू नहीं होने के कारण चार पहिया वाहन का आवागमन जारी था। इसके चलते हाईवे पर करीब तीन किलोमीटर तक दो घंटे तक जाम लगा रहा। पुलिस ने दोनों ही ओर कांवड़ियों के जत्थों व वाहन चालकों को रोक रखा था। पूरी तरह स्थिति सामान्य होने के बाद ही पुलिस ने यातायात को सुचारू कराया। 
विज्ञापन

8 of 8
डीएम-एसएसपी ने घटनास्थल का लिया जायजा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एसएसपी डॉ. ब्रजेश सिंह ने बताया कि अपनी ही ट्रैक्टर टॉली के आगे सड़क किनारे कांवड़िया अंकित लेटा हुआ था। इस दौरान पीछे से आई कावड़ियों की ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी। ट्रैक्टर का पहिया चढ़ने से अंकित की मौत हो गई। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें