फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीलीभीत टाइगर रिजर्व: जंगल में गोवा जैसे बीच का आनंद... सैलानियों से गुलजार हुआ चूका; पर्यटन सत्र शुरू

Wed, 06 Nov 2024 06:58 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

Pilibhit Tiger Reserve: पीलीभीत टाइगर रिजर्व के पर्यटन सत्र के पहले दिन सैलानियों को मुफ्त सैर कराई गई। करीब 300 सैलानी जंगल सफारी वाहन से चूका बीच तक पहुंचे। यहां के नजारों को अपने मोबाइल फोन में कैद किया। दिल्ली, नैनीताल, बहराइच समेत अन्य स्थानों से करीब सैलानी यहां घूमने पहुंचे थे।
विज्ञापन
1 of 11
चूका बीच पर सैलानी - फोटो : अमर उजाला
पीलीभीत टाइगर रिजर्व (पीटीआर) के नए पर्यटन सत्र का बुधवार को शुभारंभ हो गया। मुस्तफाबाद स्थित बुकिंग स्थल पर डीएम संजय कुमार सिंह ने जनप्रतिनिधियों के साथ हवन पूजन कर सफारी वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पहले दिन करीब 300 सैलानियों ने चूका बीच तक फ्री सैर की। सैलानियों से चूका बीच और जंगल क्षेत्र गुलजार हो गया।

पीटीआर की महोफ रेंज में स्थित प्रमुख पर्यटन स्थल चूका बीच का नजारा देश ही नहीं विदेशों तक मशहूर हैं। चूका में बनी खूबसूरत हटें और डैम में हिलोरे लेता पानी सैलानियों को मिनी गोवा जैसा आनंद दिलाता है। वहीं जंगल में विचरण करते वन्यजीव सैलानियों की पहली पसंद बने रहते हैं। करीब आठ माह तक चलने वाले सत्र के दौरान देश और विदेश से सैलानियों की आमद होती हैं। बरसात के दौरान सत्र को बंद कर दिया जाता है।
विज्ञापन

2 of 11
सैलानियों ने की जंगल की सैर - फोटो : अमर उजाला
हवन पूजन के बाद दिखाई हरी झंडी 
मुस्ताफाबाद में दोपहर करीब एक बजे डीएम संजय कुमार सिंह के साथ पीलीभीत नगर पालिका चेयरमैन आस्था अग्रवाल, पूरनपुर चेयरमैन शैलेंद्र गुप्ता, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा के अलावा फील्ड डायरेक्टर विजय सिंह, डीएफओ मनीष सिंह ने हवन पूजन किया। इसके बाद जंगल सफारी वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। 
विज्ञापन

3 of 11
सफारी वाहन पर सवार हुए डीएम व अन्य - फोटो : अमर उजाला
टेंट सिटी विकसित करने पर विचार 
डीएम संजय कुमार सिंह ने कहा कि पर्यटन के लिहाज से पीटीआर लगातार सुर्खियां बटोर रहा है। बाघों की मौजूदगी भी पर्यटन को लगातार पहचान दिला रही है। टेंट सिटी विकसित करने पर भी मंथन चल रहा है। डीएम, एफडी समेत अफसरों और जनप्रतिनिधियों ने भी जंगल सफारी का आनंद लिया और चूका बीच पहुंचकर वहां की खूबसूरती को करीब से निहारा।

4 of 11
चूका बीच पर स्कूली बच्चे - फोटो : अमर उजाला
50 स्कूली बच्चे बने मेहमान
पहले दिन शुभारंभ के अवसर पर करेलिया गांव स्थित कम्पोजिट विद्यालय के करीब 50 बच्चों को कार्यक्रम में बुलाया गया। इसके बाद सभी को चूका बीच तक के लिए जंगल सफारी वाहन से भ्रमण कराया गया। हालांकि कार्यक्रम में जंगल से सटे गांवों के लोग भी काफी संख्या में पहुंचे। अफसरों ने उन्हें भी जंगल सफारी वाहन से चूका बीच तक की मुफ्त सैर कराने की अनुमति दी। करीब 300 लोग चूका बीच तक की मुफ्त सैर कर गदगद हुए।
विज्ञापन

5 of 11
चूका बीच पर जाते सैलानी - फोटो : अमर उजाला
बुकिंग रजिस्टर में दिल्ली की पूजा का दर्ज हुआ पहला नाम
बुधवार को पर्यटन स्थल के शुभारंभ के बाद दूसरी शिफ्ट में जंगल सफारी वाहनों को जाने की अनुमति दी गई। इस दौरान दिल्ली, नैनीताल, बहराइच समेत अन्य स्थानों से करीब 50 सैलानी घूमने पहुंचे। दिल्ली से परिवार के साथ आईं पूजा महरिश नए सत्र में जंगल सफारी वाहन को बुक कराने वाली पहली सैलानी बनीं। अफसरों ने उन्हें शुभकामनाएं दी। नए सत्र के पहले मेहमान बनकर सैलानी भी खुश हुए। इसके बाद सभी ने जंगल की सैर कर प्राकृतिक खूबसूरती की लुत्फ उठाया।
विज्ञापन

6 of 11
डीएम ने फीता काटकर किया बुकिंग काउंटर का शुभारंभ - फोटो : अमर उजाला
डीएम ने फीता काटकर किया नए बुकिंग काउंटर का शुभारंभ
मुस्तफाबाद में सैलानियों को सुविधा को देखते हुए पीटीआर प्रशासन की ओर से नया बुकिंग काउंटर बनाया गया। बुधवार को डीएम संजय कुमार सिंह ने जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में नए बुकिंग काउंटर का फीता काटकर शुभारंभ किया और अंदर से नए काउंटर की स्थिति को भी परखा। इसके बाद बुकिंग काउंटर पर सैलाानियों की आमद से शुरू हो गई।
विज्ञापन

7 of 11
चूका बीच पर सैलानी - फोटो : अमर उजाला
बोर्ड पर सैलानी लिख सकेंगे अपनी राय
पीटीआर घूमने आने वाले सैलानी अब अपनी राय भी लिख सकेंगे। इसके लिए मुस्तफाबाद स्थित बुकिंग काउंटर के बाहर एक बड़ा सफेद बोर्ड लगाया गया है। जिसपर सैलानी अपना अनुभव और राय साझा कर सकेंगे। डीएफओ मनीष सिंह ने बताया कि मुस्तफाबाद में सैलानियों की सूविधा के लिए एक एलईडी भी लगवाई गई है। इस पर प्रतिक्षा आदि के समय सैलानी पीटीआर से संबंधित वीडियो आदि देख सकेंगे।

8 of 11
चूका बीच पर सैलानी - फोटो : अमर उजाला
चूका बीच में डबल स्टोरी केफेटेरिया का लाभ उठा सकेंगे सैलानी
इस बार चूका बीच में ठहरने वाले सैलानियों की सुविधाओं में विस्तार किया गया है। इसके लिए चूका बीच परिसर में एक डबल स्टोरी केफेटेरिया को विकसित किया गया है। इस स्थान पर सैलानी परिवार के साथ बैठकर नाश्ता, खाना-पीना खा सकेंगे।

9 of 11
चूका बीच पर खड़े वाहन - फोटो : अमर उजाला
अभी एक जोन में ही चलेंगे सफारी वाहन
पीटीआर में जंगल सफारी को दो जोन पर बांटकर वाहनों को घूमाया जाता है। इस बार बरसात अधिक हुई। इसके चलते कुछ इलाके में सीपेज की समस्या बनी हुई है। डीएफओ मनीष सिंह ने बताया कि इस बार सत्र कुछ दिन पहले शुरू हो गया। ऐसे में कुछ इलाके में सीपेज की समस्या को देखते हुए जंगल सफारी को अभी बंद किया गया है। स्थित को देखते हुए छूट दी जाएगी।

10 of 11
चूका बीच पर सैलानी - फोटो : अमर उजाला
बोले सैलानी- बहुत खूबसूरत है पीटीआर
जमुनिया के अंचल ने कहा कि पीटीआर का पर्यटन स्थल काफी खूबसूरत है। शुभारंभ के अवसर में चूका बीच घूमने का मौका मिला। यहां का नजारा देखकर काफी अच्छा लगा। लखीमपुर के श्रीकांत ने कहा कि वह लखीमपुर से घूमने लिए पीटीआर आए। यहां की खूबसूरती पसंद आती है। पहले भी घूमने आते रहे हैं। इस बार शुभारंभ के मौके पर चूका बीच में घूमने में काफी आनंद आया।
विज्ञापन

11 of 11
हवन पूजन के बाद पर्यटन सत्र शुरू - फोटो : अमर उजाला
डीएफओ मनीष सिंह ने कहा कि नए पर्यटन सत्र का शुभारंभ किया गया। इस बार सैलानियों को धूप से बचाने के लिए नए बुकिंग काउंटर को खोल दिया गया। इसके अलावा सैलानियों की सुविधा के लिए एलईडी स्क्रीन और बोर्ड भी लगवाया गया है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें