फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीलीभीत हादसा: घायलों का हाल देख पुलिसवाले भी सिहर उठे, कई घंटों तक मची रही चीख पुकार

Sun, 18 Oct 2020 08:28 AM IST
प्राची प्रियम संवाद न्यूज एजेंसी, पूरनपुर
विज्ञापन
1 of 5
पीलीभीत में दर्दनाक हादसा - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में रोडवेज और बोलेरो के भीषण हादसे के बाद बस दो भागों में बंटकर खाई में जाकर पलट गई और बोलेरो के भी चीथड़े उड़ गए। बुरी तरह से क्षतिग्रस्त बस-बोलेरो के नीचे कई लोग दब गए थे। घायलों की चीखों से आसपास का माहौल गूंज उठा। सेहरामऊ और पूरनपुर के पुलिसकर्मी पहुंचे तो रात के अंधेरे में यात्रियों के चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर दहल गए। 

 
विज्ञापन

2 of 5
पीलीभीत में दर्दनाक हादसा - फोटो : अमर उजाला
भीषण हादसा देख पुलिस कर्मियों की भी हिम्मत जवाब दे गई। पुलिस कर्मियों ने अपने अफसरों को हादसे की सूचना दी तो जेसीबी भेजी गई। पुलिस ने ढाई घंटे की मशक्कत के बाद घायलों को बोलेरो और रोडवेज बस से निकाला। 

 
विज्ञापन

3 of 5
पीलीभीत में दर्दनाक हादसा - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार रात 2:30 बजे रोडवेज और बोलेरो की टक्कर से हुआ हादसा देख गांव वालों और पुलिस कर्मियों की रूह कांप गई। जिस तरह बोलरो और बस के नीचे दबे यात्री चीख चिल्लाकर बचाओ-बचाओ की आवाज लगा रहे थे, उससे मदद को पहुंचे लोग भी सिहर उठे। उच्चाधिकारियों को बताया गया तो पूरनपुर से फौरन बस और बोलेरो को सीधा करने के लिए जेसीबी भेजी गई। 

 

4 of 5
पीलीभीत में दर्दनाक हादसा - फोटो : अमर उजाला
उसे घटनास्थल तक पहुंचने में एक घंटा लग गया। जेसीबी ने रोडवेज और बोलेरो को जब तक सीधा किया, तब तक काफी वक्त गुजर चुका था। दोनों वाहन को सीधा करने के बाद उनके अंदर दबे घायलों को निकाला जा सका। अंधेरे में पुलिस कर्मियों को यात्रियों को खोजने में मुश्किलें आ रही थीं। फिलहाल, जैसे-तैसे यात्रियों को एंबुलेंस 108, निजी और पुलिस कर्मियों के वाहनों की व्यवस्था कर सीएचसी भिजवाया गया। घायल पूरनपुर सीएचसी सुबह 4:30 बजे तक पहुंच पाए। तब तक सात यात्रियों की मौत हो चुकी थी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीलीभीत में दर्दनाक हादसा - फोटो : अमर उजाला
घायलों को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया। रास्ते में बस चालक और एक यात्री ने भी दम तोड़ दिया। हादसे के बाद मृतकों के शवों को जब सीएचसी लाया गया, उस समय सुबह हो गई थी। टहलने निकले तमाम लोग हादसे की जानकारी मिलते ही सीएचसी पहुंचने लगे। वह यह जानने के उत्सुक थे कि हादसा कहां और कैसे हुआ। सीएचसी में बहुत देर तक भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें