फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: नींद में थे यात्री... तेज झटका लगा और गूंजने लगी चीत्कार, भयानक था हादसा, दो हिस्सों में बंटी रोडवेज

Sun, 18 Oct 2020 11:01 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
विज्ञापन
1 of 6
पीलीभीत में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
पीलीभीत में असम हाईवे पर सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात ढाई बजे लखनऊ से यात्रियों को लेकर आ रही पीलीभीत डिपो की अनुबंधित बस और बोलेरो की आमने-सामने से भीषण भिड़ंत हो गई। हादसे में 11 यात्रियों की जान चली गई, जबकि 31 यात्री जख्मी हो गए। दस यात्रियों को गंभीर हालत में केजीएमयू लखनऊ रेफर किया है। 
 
विज्ञापन

2 of 6
पीलीभीत में दर्दनाक सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
हादसा रात को करीब ढाई बजे हुआ। लखनऊ से यात्रियों को लेकर आ रही पीलीभीत की बस में अधिकतर यात्री सो रहे थे। अचानक तेज आवाज के साथ जोर का झटका लगा और रात का सन्नाटा चीत्कारों में तब्दील हो गया। रोडवेज बस और बोलेरो दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। खाईं में गिरने के कारण अधिकांश यात्री वाहनों में फंस गए। कोई सीट के नीचे दबा था तो कोई इतना मजबूर था कि मदद के लिए बोल भी नहीं पा रहा था। 

 
विज्ञापन

3 of 6
pilibhit accident - फोटो : अमर उजाला
सबको अपने सामने मौत नजर आ रही थी। जिला अस्पताल पहुंचे घायल यात्रियों ने जब हादसे के बारे में बताया तो वहां मौजूद लोग भी सिहर उठे। यात्रियों ने बताया कि स्थानीय पीलीभीत डिपो की अनुबंधित रोडवेज बस लखनऊ से शुक्रवार शाम छह बजे चली थी। हम सबको अपने घर पहुंचने की जल्दी थी क्योंकि अगले दिन नवरात्र थे। 
 

4 of 6
pilibhit accident - फोटो : अमर उजाला
सुबह जल्दी घर पहुंचकर परिवार के साथ नवरात्र की पूजा की तैयारी करनी थी। मगर, क्या पता था कि घर पहुंचने से पहले साक्षात मौत से सामना होगा। ड्राइवर ने ढाबे पर बस रोककर चाय भी पी थी। रात में सबको नींद आ रही थी। तमाम साथी बस की सीटों पर सोने की मुद्रा में थे कि अचानक जोर का झटका लगा चारों ओर चीख पुकार मच गई। 
 
विज्ञापन

5 of 6
pilibhit accident - फोटो : अमर उजाला
जिला अस्पताल और पूरनपुर सीएचसी में इलाज कराने वाले यात्री हाईवे पर हुए भीषण हादसे से इतने खौफजदा थे कि सही से बोल भी नहीं पा रहे थे। एलएच शुगर फैक्ट्री में कार्यरत रामकुमार भी लखनऊ से शुक्रवार की रात 11 बजे पीलीभीत के लिए चले। उन्होंने बताया कि रोडवेज की बस बोलेरो से कब टकरा गई पता ही नहीं चला। रात के सफर में बाकी यात्रियों की तरह वह भी 2.30 बजे सीट पर बैठे ही झपकी लेने लगे थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
pilibhit accident - फोटो : अमर उजाला
जब बस और बोलरो की टक्कर हुई तो कुछ समझ ही नहीं आया। बस चीखने-चिल्लाने की आवाजें आ रही थीं। वह बहुत देर तक वह सीट के नीचे दबे रहे। ईश्वर ने ही बचा लिया। दूसरे यात्री विजय प्रकाश का कहना था कि खुटार में ड्राइवर ने बस ढाबे पर रोककर चाय भी थी। वहां से थोड़ी ही दूर पर गए ह होंगे कि अचानक हादसा हो गया। हादसे के वक्त को कुछ पता नहीं चला, मगर जब पुलिस ने बाहर निकाला तो बस दो भागों में बंटी खाईं में पड़ी थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें