फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पैरामेडिकल छात्र एप्रन कोट में रखकर लाया चाकू, CT स्कैन कक्ष में कशिश को मारा; CCTV में कैद कत्ल की कहानी

Wed, 15 Jul 2026 09:23 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत

सार

पीलीभीत जिला अस्पताल के सीटी स्कैन रूम में पैरामेडिकल छात्र ने चाकू मारकर छात्रा की हत्या कर दी। बचाव में आई नर्स भी घायल हो गई। पैरामेडिकल छात्रा बरेली के केसरपुर की रहने वाली थी। आरोपी कानपुर का रहने वाला था। आरोपी को हिरासत में लिया गया है। एसपी ने कहा कि एकतरफा प्यार से जुड़े विवाद में सिरफिरे ने छात्रा की हत्या की है।
विज्ञापन
1 of 15
Pilibhit Murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
पीलीभीत के जिला अस्पताल के सीटी स्कैन कक्ष में मंगलवार सुबह एक पैरामेडिकल छात्र ने अपनी सहपाठी पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल छात्रा कशिश पटेल (20) को बरेली के एक निजी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई।

कशिश को बचाने आई स्टाफ नर्स निधि पर भी आरोपी सागर सिंह ने हमला कर दिया। हाथ में चाकू लगने से वह घायल हो गईं। पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव ने बताया कि कानपुर के रहने वाले आरोपी सागर सिंह को हिरासत में ले लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन

2 of 15
कशिश पटेल की हत्या के बाद मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शुरुआती जांच के मुताबिक यह हमला कथित एकतरफा प्यार से जुड़े विवाद का नतीजा लगता है। पूरा मामला सीसीटीवी में कैद है। एसपी ने कहा कि बरेली में भुता के गांव केसरपुर निवासी कशिश पुत्री रोहिताश कुमार मेडिकल कॉलेज में सीटी स्कैन की प्रथम वर्ष की छात्रा थी। 
विज्ञापन

3 of 15
कशिश पटेल की हत्या के बाद मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ट्रेनिंग के लिए सुबह वह जिला अस्पताल के सीटी स्कैन कक्ष में आई थी। तभी सागर ने उस पर हमला कर दिया। शहर के चौक बाजार निवासी नर्स निधि भी घायल हो गईं। वारदात के दौरान ही सुरक्षाकर्मियों ने चाकू छीनकर आरोपी को पकड़ लिया। वारदात के बाद कॉलेज में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया। मरीजों का इलाज भी प्रभावित हुआ।

4 of 15
कशिश पटेल की हत्या के बाद साथी नर्स से पूछताछ करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घटना के बाद अस्पताल में अफरातफरी, जांच के लिए कमेटी गठित
मेडिकल कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. संगीता अनेजा ने कहा कि घटना के तुरंत बाद अफरातफरी का माहौल हो गया। घटनाओं के क्रम, सुरक्षा व्यवस्था और हमले की परिस्थितियों की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। टीम को तीन दिन का समय दिया गया है। टीम भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए जरूरी उपायों पर भी राय देगी।
विज्ञापन

5 of 15
आरोपी सागर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वारदात सीसीटीवी में कैद 
मेडिकल कॉलेज परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी वारदात कैद हो गई। सागर सुबह करीब 8:24 बजे सीटी स्कैन कक्ष में आया और कशिश को देखकर वहां से चला गया।
विज्ञापन

6 of 15
जिला अस्पताल के सीटी स्कैन कक्ष में कशिश पटेल की हत्या - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
फिर वह एक्सरे रूम में गया और बैग में रखे चाकू को अपने एप्रन कोट में छिपाकर दोबारा सीटी स्कैन कक्ष में पहुंचा। उसने 8:34 बजे कशिश के गले और पेट पर चाकू मारकर उसे घायल कर दिया।
विज्ञापन

7 of 15
कशिश पटेल की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बचाव में आई दूसरी नर्स निधि भी घायल हो गई। शोर होने पर मौजूद सुरक्षाकर्मी सीटी कक्ष में पहुंचे और आरोपी को दबोच लिया। हमले में घायल कशिश और निधि को इमरजेंसी वार्ड ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर कशिश को बरेली रेफर कर दिया गया।

8 of 15
कशिश पटेल की हत्या के बाद जिला अस्पताल में जांच के लिए पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दिल दहलाती वारदात देखकर भाग खड़े हुए मरीज, चीख-पुकार से मची अफरा-तफरी
सुबह लगभग साढ़े आठ बजे जब मरीज सीटी स्कैन कराने के लिए कक्ष के बाहर सीटी स्कैन शुरू होने का इंतजार कर रहे थे, इस बीच ही आरोपी हत्यारे सागर ने घटना को अंजाम दिया।

9 of 15
छात्रा कशिश पटेल की हत्या के बाद अस्पताल में पुलिस और अन्य स्टाफ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जैसे ही आरोपी वारदात का अंजाम देते हुए साथ लाए चाकू से कशिश पर वार किया, उस वक्त पास बैठी सहयोगी की चीख सुनकर मरीज सीटी स्कैन कक्ष में पहुंचे जहां खून से लहूलुहान कशिश पटेल को देखकर महिला व अन्य मरीज भाग खड़े हुए। 

 

10 of 15
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इस बीच सीटी स्कैन से कर्मचारी दौड़ कर सुरक्षाकर्मी के पास पहुंचा व घटना की जानकारी दी। सीटी स्कैन कक्ष से हत्यारे को चाकू के साथ उसके बाल पकड़कर बाहर निकाला गया। 

 

11 of 15
कशिश पटेल की हत्या के बाद विलाप करते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इस दौरान मरीज खून से रंगे हत्यारोपी के हाथ देखकर भागते देखे गए। निधि की चीख-पुकार व बदहवास कशिश पटेल को देखकर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लगभग दो घंटे तक अल्ट्रासाउंड, एक्सरे कक्ष, पर्चा काउंटर सहित सेवाएं बंद हो गई।

 

12 of 15
जिला अस्पताल पार्क में धरना देते छात्र-छात्राएं - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घटना के बाद पैरामेडिकल टेक्नीशियन के छात्र-छात्राओं ने उठाई आवाज
मेडिकल कॉलेज में मंगलवार को सीटी स्कैन कक्ष में हुई दिल दहलाने वाली वारदात से मृतक कशिश पटेल के साथी छात्र-छात्राएं बुरी तरह सहम गए हैं। घटना के बाद पैरामेडिकल टेक्नीशियन छात्र-छात्राओं ने खुद की सुरक्षा पर सवाल खड़ा करते हुए जिला अस्पताल के ग्राउंड में धरना दिया। 

13 of 15
गमगीन कशिश पटेल के पिता रोहिताश कुमार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कई दिनों से चल रही मेडिकल कॉलेज में उनके साथ तानाशाही के खिलाफ आवाज उठाई।मेडिकल कॉलेज में पैरामेडिकल टेक्नीशियन वर्ग में 73 छात्र-छात्राएं हैं। इनमें 24 युवतियां व 49 युवक अलग-अलग वर्ग की शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। इधर, दोपहर लगभग तीन बजे अपने साथी की मौत की जानकारी पर छात्र-छात्राएं एकत्र होकर जिला अस्पताल के पार्क में आ गए। 

14 of 15
पोस्टमॉर्टम हाउस के बाहर खड़े छात्रा के परिजन - फोटो : संवाद
आरोप लगाया कि उनका दाखिला होने के बाद अब तक उनको हॉस्टल सुविधा नहीं मिल पाई। छात्र-छात्राओं ने बताया कि पढ़ाई मेडिकल कॉलेज में सिर्फ औपचारिकता बतौर चल रही है, जबकि उनसे पूरे दिन जिला अस्पताल में प्रशिक्षण के नाम पर ड्यूटी कराई जाती है। छात्र-छात्राओं के धरना-प्रदर्शन को लेकर कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. अरुण वहां पहुंच गए। उन्होंने बच्चों को समझा-बुझाकर अपनी मांगों को रखते हुए धरना शांत कराया। 
विज्ञापन

15 of 15
घटना के बाद इमरजेंसी के बाहर जुटे लोग - फोटो : संवाद
परिजनों की ओर से दी तहरीर पर आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि उसने हमले की साजिश कब रची। सुकीर्ति माधव, एसपी
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें