फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पीलीभीत जिला अस्पताल में पैरामेडिकल छात्रा की हत्या, सिरफिरे छात्र ने चाकू से किए ताबड़तोड़ प्रहार

Tue, 14 Jul 2026 03:54 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत

सार

पीलीभीत के जिला अस्पताल में पैरामेडिकल छात्र ने सहपाठी छात्रा पर चाकू से हमला कर दिया। आरोपी ने उस पर ताबड़तोड़ प्रहार किए, जिससे गंभीर रूप से घायल छात्रा की उपचार के दौरान मौत हो गई। इस घटना से राजकीय मेडिकल कॉलेज में आक्रोश फैल गया। छात्र-छात्राएं धरने पर बैठ गए। 
विज्ञापन
1 of 7
छात्रा कशिश पटेल की फाइल फोटो - फोटो : संवाद
पीलीभीत के राजकीय मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल में मंगलवार सुबह एक पैरामेडिकल छात्रा की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। सहपाठी छात्र सागर सिंह ने छात्रा कशिश पटेल पर ताबड़तोड़ हमला किया। बचाने आई एक महिला कर्मचारी भी इस हमले में घायल हो गईं। गंभीर रूप से घायल छात्रा को बरेली रेफर किया गया था, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। यह घटना जिला अस्पताल परिसर स्थित सीटी स्कैन रूम में हुई। हमले के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई और मरीजों व तीमारदारों में दहशत फैल गई। घटना के बाद मेडिकल कॉलेज परिसर में पैरामेडिकल छात्राएं धरने पर बैठ गईं। पुलिस ने आरोपी छात्र सागर सिंह को मौके पर ही पकड़ लिया है।

विज्ञापन

2 of 7
घटना के बाद इमरजेंसी के बाहर जुटे लोग - फोटो : संवाद
सीटी स्कैन रूम में हुई वारदात
मंगलवार सुबह जिला अस्पताल परिसर के सीटी स्कैन रूम में पैरामेडिकल छात्र सागर सिंह ने बरेली निवासी छात्रा कशिश पटेल पर अचानक हमला किया। हमले से छात्रा के घायल होते ही वहां मौजूद लोगों में चीख-पुकार मच गई। छात्रा को बचाने के लिए आगे आई सीटी स्कैन विभाग की महिला कर्मचारी निधि पर भी आरोपी ने चाकू से हमला कर दिया। निधि भी इस हमले में घायल हो गईं। घटना से अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

3 of 7
घायल छात्रा को लेकर जाते कर्मचारी - फोटो : संवाद
उपचार के दौरान छात्रा की मौत
गंभीर रूप से घायल कशिश पटेल को तत्काल बरेली रेफर किया गया। मेडिकल कॉलेज प्रशासन और पुलिस ने इमरजेंसी से एंबुलेंस तक सुरक्षा घेरा बनाया। लोगों को घटना की तस्वीरें और वीडियो बनाने से रोका गया। बरेली के अस्पताल में उपचार के दौरान छात्रा की मौत हो गई। इस घटना के बाद से मेडिकल कॉलेज परिसर में पैरामेडिकल छात्र-छात्राएं धरने पर बैठ गईं।

4 of 7
घटना के बाद छात्रा को ले जाते स्वास्थ्य कर्मी - फोटो : संवाद
कर्मचारियों ने आरोपी को दबोचा 
घटना के बाद शोर-शराबा सुनकर मेडिकल कॉलेज के कर्मचारी और अन्य लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने आरोपी सागर सिंह को घेरकर पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जानकारी जुटाई। 
विज्ञापन

5 of 7
एसपी सुकीर्ति माधव - फोटो : संवाद
प्रारंभिक जांच में घटना के पीछे प्रेम प्रसंग की बात सामने आई है। पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव ने बताया कि आरोपी छात्र को हिरासत में ले लिया गया है। उन्होंने कहा कि उससे पूछताछ की जा रही है और पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
विज्ञापन

6 of 7
छात्रा कशिश के पिता - फोटो : अमर उजाला
पिता बोले - हमें नहीं पता हत्यारे ने क्यों की बेटी की हत्या 
छात्रा कशिश का बरेली में पोस्टमॉर्टम कराया गया है। घटना के बाद परिवार के लोग पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। मृतका के पिता रोहिदास पटेल भुता थाने के गांव केसरपुर के निवासी हैं। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी कशिश पटेल एक वर्ष से पीलीभीत के मेडिकल कॉलेज में नर्सिंग का कोर्स कर रही थी और हॉस्टल में रहती थी। बताया कि उन्हें घटना की सही वजह नहीं पता लेकिन ये बताया गया कि उसका वहां एक युवक से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसी विवाद के चलते मंगलवार सुबह करीब आठ बजे युवक ने कशिश पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
पोस्टमॉर्टम हाउस के बाहर खड़े छात्रा के परिजन - फोटो : संवाद
घटना के बाद उसे पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने बरेली रेफर कर दिया, लेकिन मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कशिश की मौत से मां गिरिजा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार में एक बहन और एक भाई हैं, पिता बाहर मजदूरी करते हैं। पीलीभीत पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार मामला एकतरफा प्रेम से जुड़े विवाद का भी हो सकता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें