लखीमपुर खीरी में शिक्षिका निशात फातिमा की हत्या और आरोपी के खुदकुशी के मामले में चौंकाने वाला जानकारी सामने आई है। टीचर्स-डे पर स्कूल में आयोजित पार्टी में दूसरे युवक के साथ निशात के डांस के वीडियो के बाद तल्खी बढ़ गई थी। सोमवार को ब्रेकअप से नाराज युवक ने दिनदहाड़े स्कूल में घुसकर शिक्षिका को गोलियों से भून डाला। फिर खुद को भी गोली माकर जान दे दी।
लखीमपुर खीरी में शिक्षिका निशात फातिमा की हत्या के मामले में एक और नया खुलासा हुआ है। शिक्षिका निशात का सऊद अंसारी से पुराना पारिवारिक रिश्ता था। इसी के चलते दोनों में नजदीकियां हो गई थीं। वहीं पिछले कुछ समय से रिश्तों में दरार बढ़ती चली गई। फिर एक ऐसा वीडियो सामने आया, जिसने इस रिश्ते की कड़वाहट को और बढ़ा दिया।
अभी पुलिस ने भले ही अपनी जांच में इस वीडियो को वारदात की वजह के तौर पर गंभीरता से नहीं लिया है, लेकिन परिचितों के बीच चर्चा है कि टीचर्स-डे की पार्टी में निशात को दूसरे युवक के साथ डांस करते देख सऊद बुरी तरह नाराज हुआ था।
विज्ञापन
2 of 14
इसी स्कूल में शिक्षिका की हत्या कर युवक ने की खुदकुशी, जांच के लिए पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बताया जाता है कि टीचर्स-डे पर स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लिया था। इसी दौरान निशात के दूसरे युवक के साथ डांस करने का वीडियो बनाया गया। हालांकि यह कपल डांस था और इसमें कई शिक्षक-शिक्षिकाएं ग्रुप डांस करते दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 14
इसी स्कूल में शिक्षिका की हत्या कर युवक ने की खुदकुशी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यह वीडियो बाद में सऊद ने भी देखा। करीबियों के मुताबिक, वीडियो देखने के बाद उसके मन में शक और नाराजगी और बढ़ गई थी। पहले से चल रही अनबन के बीच यह वीडियो रिश्ते में और कड़वाहट की वजह बना या नहीं, यह जांच का विषय है।
4 of 14
इसी स्कूल में शिक्षिका की हत्या कर युवक ने की खुदकुशी, युवती की मां
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
निशात और सऊद के बीच लंबे समय से संबंध थे। कुछ दिनों से निशात सऊद से बात नहीं कर रही थीं। सऊद ने उन्हें धमकी भी दी थी। निशात ने इसकी जानकारी अपनी मां को दी थी और पुलिस से शिकायत करने की बात कही थी। परिवार के बीच पुराने संबंध होने के कारण शिकायत से पहले सऊद के पिता को जानकारी दी गई थी।
विज्ञापन
5 of 14
इसी स्कूल में शिक्षिका की हत्या कर युवक ने की खुदकुशी, जांच के लिए पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सोमवार को यही तनाव खूनी वारदात में बदल गया, जिसमें वीडियो अहम माना जा रहा है। पुलिस फिलहाल दोनों की कॉल डिटेल समेत दूसरे डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर रही है। यह जांच से ही साफ होगा कि क्या उस वीडियो ने आग में घी का काम किया था? क्या पहले से टूट रहे रिश्ते को उसने आखिरी धक्का दिया?
विज्ञापन
6 of 14
शिक्षिका निशात और आरोपी की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गुस्से में आपा खो बैठा था सऊद
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में शिक्षिका निशात फातिमा के सिर में चार गोलियां लगने की पुष्टि हुई है। सिर के ऊपरी और पिछले हिस्से में लगी गोलियों से पुलिस जांच में यह सवाल अहम हो गया है कि पहली गोली के बाद भी सऊद ने तीन और फायर क्यों किए। पुलिस जांच के मुताबिक, घटना के दौरान सऊद गुस्से में आपा खो बैठा था।
लगातार चार गोलियां चलने के पीछे उस समय क्या घटनाक्रम रहा, पुलिस इसकी कड़ियां जोड़ रही है। दोनों के बीच क्या बातचीत या विवाद हुआ और किस वजह से फायरिंग बढ़ी, इसकी भी जांच की जा रही है।
8 of 14
आरोपी मोहम्मद सऊद अंसारी की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस के मुताबिक, सऊद के और निशात के साथ अभद्रता के स्कूल परिसर में दाखिल होने समय डायल-112 पर सूचना दी जाती तो मदद पहुंच सकती थी। पुलिस का कहना है कि स्टाफ ने घटना के बाद सूचना दी। सूचना देने में देरी क्यों हुई, इसकी भी जांच की जा रही है।
निशात को ननिहाल में, सऊद को नौरंगाबाद में किया सुपुर्दे खाक
लखीमपुर खीरी में पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को मिले तो दोनों परिवार के लोग उन्हें लेकर अपने घर आ गए। संपूर्णानगर थाना क्षेत्र के सुमेरनगर में अलसुबह शिक्षिका निशात फातिमा का शव उनके ननिहाल लाया गया, जिसे 11 बजे परिजनों व ग्रामीणों की मौजूदगी में मस्जिद के पास नमाजे जनाजा अदा कर कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। मृतका के रिश्ते के भाई इसरार ने बताया कि निशात उनकी बुआ की लड़की थी। उसका शव सुबह तीन बजे पहुंच गया था।
10 of 14
स्कूल में शिक्षिका की हत्या और युवक की खुदकुशी के बाद जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मृतक सऊद के परिजन उसका शव मोहल्ला नौरंगाबाद स्थित अपने आवास पर लेकर आए जहां पर पिता की नामौजूदगी में उसके शव का अंतिम संस्कार नहीं हो सका। घटना में मृतका शिक्षिका के भाई की ओर से मिली तहरीर के बाद पुलिस सऊद के पिता कय्यूम को एहतियातन कोतवाली ले आई, जहां पर मंगलवार की दोपहर शिक्षिका के अंतिम संस्कार होने के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। परिजनों की ओर से बताया गया कि मृतक के सऊद के शव काे ईशा की नमाज के बाद रात आठ बजे के बाद सुपुर्दे खाक किया गया।
11 of 14
स्कूल में शिक्षिका की हत्या और युवक की खुदकुशी के बाद बच्चे और स्टाफ दहशत में आ गया
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ब्रेकअप से नाराज युवक ने दिनदहाड़े स्कूल में घुसकर शिक्षिका को गोलियों से भूना, खुद को भी उड़ाया
लखीमपुर खीरी के कोतवाली इलाके में शाहपुरा कोठी स्थित चिल्ड्रेंस एकेडमी में सोमवार पूर्वाह्न 11:10 बजे घुसे युवक ने शिक्षिका की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद भी गोली मारकर खुदकुशी कर ली। एक-एक कर पांच गोलियां तड़तड़ाईं तो स्कूल में दहशत फैल गई। स्टाफ ने 400 से अधिक बच्चों को कमरों में सुरक्षित किया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि युवक का शिक्षिका से प्रेम प्रसंग था। इधर, कुछ दिनों से शिक्षिका ब्रेकअप करना चाहती थी। मनुहार के बाद भी वह नहीं मानी तो युवक ने खौफनाक कदम उठा लिया।
12 of 14
स्कूल में शिक्षिका की हत्या और युवक की खुदकुशी के बाद बच्चे और स्टाफ दहशत में आ गया
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
चिल्ड्रेंस एकेडमी स्कूल में सोमवार को शिक्षण कार्य चल रहा था। इसी दौरान मोहल्ला नौरंगाबाद निवासी मोहम्मद सऊद अंसारी (28) स्कूल की शिक्षिका मोहल्ला हिदायत नगर निवासी निशात फातिमा (26) से मिलने की बात कहकर परिसर में दाखिल हुआ। बताया जा रहा है कि दोनों ने कुछ देर बातचीत की, फिर वे पहली मंजिल पर सीनियर केजी कक्षा के बाहर कॉरिडोर में पहुंचे। वहां बातचीत के दौरान अचानक सऊद ने 315 बोर के तमंचे से शिक्षिका पर फायर झोंक दिया।
13 of 14
निसात फातिमा को खींचकर ले गया था आरोपी
- फोटो : वीडियो ग्रैब
शिक्षिका बचाव में भागी तो युवक ने उस पर तीन और गोलियां दाग दीं। इसके साथ ही उसने खुद की कनपटी पर भी गोली मार ली जो आर-पार हो गई। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद विद्यालय परिसर में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर डीएम अंजनी कुमार सिंह, एसपी डॉ. ख्याति गर्ग और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। अफसरों ने दोनों के परिजनों से घटना के संबंध में पूछताछ की। इससे आशंका जताई जा रही है कि दो असलहे और पांच कारतूस लेकर आया था।
आरोपी सऊद और निसात फातिमा के फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मृतक सऊद सहित उसके माता-पिता नामजद
वारदात के बाद शाम को हिदायत नगर शादाब अख्तर ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि कुछ दिनों से सऊद उसकी बहन निशात फातिमा को परेशान कर रहा था। शादी करने का अनुचित दबाव भी बना रहा था। इसको लेकर वादी और उसकी मां ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना। आरोप है कि सऊद के परिजनों को भी यह बात बताई गई, लेकिन उन्होंने सऊद को नहीं समझाया। मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने मृतक सऊद अंसारी, उसके पिता कय्यूम अंसारी व कय्यूम की पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।