फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के स्कूल में कत्ल और सुसाइड: सऊद ने एक तमंचे से निशात को मारी गोली, दूसरे से खुद को; सामने आया नया तथ्य

Wed, 23 Sep 2026 01:29 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी

सार

यूपी के स्कूल में कत्ल और सुसाइड केस में एक और खुलासा हुआ है। आरोपी सऊद दो तमंचे लेकर पहुंचा था। आरोपी ने दोनों तमंचों से गोलियां चलाई थीं। दोनों तमंचे पुराने बताए जा रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि इनमें नियमित रूप से तेल डाला जाता रहा था। सोमवार को स्कूल में एक युवक ने शिक्षिका की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
1 of 15
lakhimpur murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
लखीमपुर खीरी के चिल्ड्रेंस एकेडमी में शिक्षिका निशात फातिमा की हत्या और इसके बाद सऊद अंसारी की आत्महत्या की जांच में नया तथ्य सामने आया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, सऊद अपने साथ स्कूल में दो तमंचे लेकर पहुंचा था और दोनों का इस्तेमाल किया।

एक तमंचे से निशात के सिर में गोलियां मारी गईं, जबकि दूसरे से सऊद ने खुद को गोली मारी। आत्महत्या में इस्तेमाल तमंचा उसके हाथ में मिला, जबकि दूसरा पास की बेंच पर रखा था।
 
विज्ञापन

2 of 15
शिक्षिका निशात और आरोपी की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में निशात के सिर में चार गोलियां लगने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने दोनों तमंचे फोरेंसिक और बैलेस्टिक जांच के लिए भेजे हैं। रिपोर्ट से स्पष्ट होगा कि दोनों हथियारों से कितनी-कितनी गोलियां चलीं और बरामद कारतूस व खोखे किस हथियार से संबंधित हैं।

 
विज्ञापन

3 of 15
इसी स्कूल में शिक्षिका की हत्या कर युवक ने की खुदकुशी, जांच के लिए पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस बैलेस्टिक रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। इसलिए अभी दोनों हथियारों से चली गोलियों की संख्या की पुष्ट जानकारी नहीं है। शहर कोतवाल राजेश कुमार सिंह ने बताया कि घटना की प्रत्यक्षदर्शी महिला स्टाफ ने भी सऊद के दोनों तमंचे इस्तेमाल करने की बात बताई है।

4 of 15
इसी स्कूल में शिक्षिका की हत्या कर युवक ने की खुदकुशी, युवती की मां - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुराने बताए जा रहे दोनों तमंचे
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मौके से बरामद दोनों तमंचे पुराने बताए जा रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि इनमें नियमित रूप से तेल डाला जाता रहा था। पुलिस हथियारों की स्थिति और घटनाक्रम के समय को भी जांच का हिस्सा बना रही है।
 
विज्ञापन

5 of 15
इसी स्कूल में शिक्षिका की हत्या कर युवक ने की खुदकुशी, जांच के लिए पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पांच से सात मिनट में वारदात की संभावना
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, हथियारों की स्थिति और घटनाक्रम के आधार पर प्रारंभिक तौर पर पूरी वारदात करीब पांच से सात मिनट में होने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि यह अभी जांच का अंतिम निष्कर्ष नहीं है। सीसी कैमरे में दर्ज समय, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और फोरेंसिक रिपोर्ट से मिलान के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन

6 of 15
इसी स्कूल में शिक्षिका की हत्या कर युवक ने की खुदकुशी, जांच के लिए पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
112 पर सूचना मिलती तो क्या टल सकती थी वारदात?
चिल्ड्रेंस एकेडमी में सोमवार को सऊद के पहुंचने के कुछ समय बाद वह शिक्षिका निशात को खींचकर ऊपर ले जाने लगा था। दोनों के पहली मंजिल पर पहुंचने और गोली चलने के बीच करीब सात से आठ मिनट का समय बीतने की बात सामने आ रही है। घटनास्थल के पास कलेक्ट्रेट के आसपास यूपी 112 की पीआरवी रहती है। ऐसे में पुलिस का कहना है कि शिक्षिका को ऊपर ले जाते समय सूचना मिलती तो पुलिस मदद के लिए पहुंच सकती थी। इस पहलू की भी जांच की जा रही है कि पुलिस को सूचना कब दी गई।
 
विज्ञापन

7 of 15
इसी स्कूल में शिक्षिका की हत्या कर युवक ने की खुदकुशी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सीसी कैमरे की फुटेज से जोड़ रही पुलिस कड़ियां
सीसी कैमरे की फुटेज में सऊद निशात को जबरन पकड़कर पहली मंजिल की ओर ले जाता दिखाई दिया था। इसके बाद वहां गोली चलने की घटना हुई। पुलिस पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट, सीसी कैमरे की फुटेज, दोनों तमंचों, खोखों और अन्य फोरेंसिक साक्ष्यों को मिलाकर घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ रही है। बैलेस्टिक रिपोर्ट से हत्या और आत्महत्या में इस्तेमाल हथियारों से हुई फायरिंग का क्रम स्पष्ट होने की उम्मीद है।

8 of 15
शिक्षिका निशात की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गोली कांड आठ ::: ‘शादी का झांसा देकर भाई को किया परेशान’
लखीमपुर खीरी के चिल्ड्रेंस अकादमी स्कूल में 21 सितंबर को हुई घटना में सऊद की आत्महत्या के मामले में उसके भाई ने युवती और उसके परिजनों के खिलाफ सदर कोतवाली में तहरीर दी है। नौरंगाबाद निवासी मोहम्मद दाऊद ने आरोप लगाया कि युवती शादी का झांसा देकर उसके भाई को परेशान करती थी। उसने युवती और परिजनों पर धन उगाही व उत्पीड़न के आरोप भी लगाए हैं।

 

9 of 15
आरोपी मोहम्मद सऊद अंसारी की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दाऊद ने तहरीर में बताया कि उसका छोटा भाई सऊद कुछ दिनों से परेशान रहता था। पूछने पर वह अपने साथ धोखा होने और बर्बाद किए जाने की बात कहता था। दाऊद के मुताबिक, सऊद ने बताया था कि युवती उससे शादी करने की बात कहती थी, लेकिन उसके किसी अन्य युवक से संबंध थे।

10 of 15
शिक्षिका निशात की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सऊद के भाई ने युवती और परिजनों के खिलाफ कोतवाली में दी तहरीर
आरोप है कि युवती और उसके परिजनों ने शादी का झांसा देकर सऊद से धन लिया और उसका उत्पीड़न किया। दाऊद ने इन्हीं परिस्थितियों से परेशान होकर भाई के आत्महत्या करने का आरोप लगाया है। तहरीर में युवती निशात, उसके भाई शादाब अख्तर व अनस और मां तबस्सुम के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। दाऊद का कहना है कि सऊद के मोबाइल में कथित धन उगाही और दूसरे युवक से संबंधों से जुड़ा वीडियो है। मोबाइल पुलिस के पास जमा है। उसने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।

 

11 of 15
स्कूल में शिक्षिका की हत्या और युवक की खुदकुशी के बाद जांच में जुटी पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ब्रेकअप से नाराज युवक ने दिनदहाड़े स्कूल में घुसकर शिक्षिका को गोलियों से भूना, खुद को भी उड़ाया
लखीमपुर खीरी के कोतवाली इलाके में शाहपुरा कोठी स्थित चिल्ड्रेंस एकेडमी में सोमवार पूर्वाह्न 11:10 बजे घुसे युवक ने शिक्षिका की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद भी गोली मारकर खुदकुशी कर ली। एक-एक कर पांच गोलियां तड़तड़ाईं तो स्कूल में दहशत फैल गई। स्टाफ ने 400 से अधिक बच्चों को कमरों में सुरक्षित किया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि युवक का शिक्षिका से प्रेम प्रसंग था। इधर, कुछ दिनों से शिक्षिका ब्रेकअप करना चाहती थी। मनुहार के बाद भी वह नहीं मानी तो युवक ने खौफनाक कदम उठा लिया।


 

12 of 15
स्कूल में शिक्षिका की हत्या और युवक की खुदकुशी के बाद बच्चे और स्टाफ दहशत में आ गया - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
चिल्ड्रेंस एकेडमी स्कूल में सोमवार को शिक्षण कार्य चल रहा था। इसी दौरान मोहल्ला नौरंगाबाद निवासी मोहम्मद सऊद अंसारी (28) स्कूल की शिक्षिका मोहल्ला हिदायत नगर निवासी निशात फातिमा (26) से मिलने की बात कहकर परिसर में दाखिल हुआ। बताया जा रहा है कि दोनों ने कुछ देर बातचीत की, फिर वे पहली मंजिल पर सीनियर केजी कक्षा के बाहर कॉरिडोर में पहुंचे। वहां बातचीत के दौरान अचानक सऊद ने 315 बोर के तमंचे से शिक्षिका पर फायर झोंक दिया।

13 of 15
स्कूल में शिक्षिका की हत्या और युवक की खुदकुशी के बाद बच्चे और स्टाफ दहशत में आ गया - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शिक्षिका बचाव में भागी तो युवक ने उस पर तीन और गोलियां दाग दीं। इसके साथ ही उसने खुद की कनपटी पर भी गोली मार ली जो आर-पार हो गई। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद विद्यालय परिसर में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर डीएम अंजनी कुमार सिंह, एसपी डॉ. ख्याति गर्ग और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। अफसरों ने दोनों के परिजनों से घटना के संबंध में पूछताछ की। इससे आशंका जताई जा रही है कि दो असलहे और पांच कारतूस लेकर आया था।

14 of 15
निसात फातिमा को खींचकर ले गया था आरोपी - फोटो : वीडियो ग्रैब
मेरी नहीं हुई तो किसी और की नहीं होने दूंगा
एसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने बताया कि चार-पांच दिन पहले सऊद ने निशात फातिमा को धमकी दी थी कि वह उसकी नहीं हुई तो उसे किसी और की नहीं होने देगा। इस पर निशात ने अपनी मां से पूरी बात बताई और पुलिस से शिकायत करने की बात कही थी। हालांकि, दोनों परिवारों के बीच के करीबी रिश्तों को देखते हुए निशात की मां ने उसे शिकायत करने से मना करते हुए सऊद के पिता को कॉल कर पूरी बात बताई थी।

 
विज्ञापन

15 of 15
स्कूल परिसर में पुलिस अफसर, मृतकों के फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
मृतक सऊद सहित उसके माता-पिता नामजद
वारदात के बाद शाम को हिदायत नगर शादाब अख्तर ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि कुछ दिनों से सऊद उसकी बहन निशात फातिमा को परेशान कर रहा था। शादी करने का अनुचित दबाव भी बना रहा था। इसको लेकर वादी और उसकी मां ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना। आरोप है कि सऊद के परिजनों को भी यह बात बताई गई, लेकिन उन्होंने सऊद को नहीं समझाया। मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने मृतक सऊद अंसारी, उसके पिता कय्यूम अंसारी व कय्यूम की पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें